दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप और नौकरी का मौका, 7.5 लाख तक का मिलेगा पैकेज

Published on 25 जुल॰ 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप और नौकरी का मौका, 7.5 लाख तक का मिलेगा पैकेज

DU छात्रों के लिए इंटर्नशिप और जॉब का मौका Image Credit source: Maneesh Agnihotri/IT Group via Getty Images

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के छात्रों के लिए इंटर्नशिप और नौकरी का शानदार अवसर सामने आया है. डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) ने डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर के तहत प्लेनेट 9एक्स टेक्नोलॉजिस और इन्टर्नजीवेली में इंटर्नशिप और फुलटाइम जॉब के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन अवसरों के जरिए छात्रों को पढ़ाई के साथ इंडस्ट्री का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा. चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक स्टाइपेंड, इंसेंटिव और बेहतर करियर ग्रोथ का मौका मिलेगा. इच्छुक छात्र आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक या QR कोड के माध्यम से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

प्लेनेट 9एक्स टेक्नोलॉजिस ने नई दिल्ली में सेल्स इंटर्न के पद के लिए भर्ती निकाली है. यह इंटर्नशिप केवल DU के BBA और B.Com के नियमित छात्रों के लिए है. चयनित छात्रों को हर महीने 25,000 रुपये तक का स्टाइपेंड मिलेगा. इसके अलावा प्रदर्शन के आधार पर अतिरिक्त इंसेंटिव भी दिया जाएगा. इंटर्न को संभावित ग्राहकों से संपर्क करना, उनकी जरूरतों को समझना, लीड्स पर काम करना और कंपनी के सेल्स लक्ष्य पूरे करने में सहयोग देना होगा. इस दौरान छात्रों को सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा.

इन्टर्नजीवेली में इंटर्नशिप के साथ नौकरी का भी अवसर

इन्टर्नजीवेली ने बिजनेस डेवलपमेंट इंटर्न और बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट (BDA) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. दोनों पद बेंगलुरु स्थित ऑफिस के लिए हैं और कार्य पूरी तरह ऑफलाइन रहेगा. इंटर्नशिप की अवधि 2, 3, 4 या 6 महीने रखी गई है.

इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड और 10,000 रुपये तक इंसेंटिव मिलेगा. वहीं फुल-टाइम नौकरी में तीन महीने के प्रोबेशन के दौरान 15,000 रुपये मासिक सैलरी दी जाएगा. प्रोबेशन सफलतापूर्वक पूरा होने पर 7.5 लाख रुपये सालाना CTC मिलेगा, जिसमें 5 लाख रुपये फिक्स्ड सैलरी और 2.5 लाख रुपये तक प्रदर्शन आधारित इंसेंटिव शामिल होगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए DU के रेगुलर स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं. खासतौर पर 20232027 बैच के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी. उम्मीदवारों में अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, लक्ष्य हासिल करने की क्षमता, जिम्मेदारी निभाने का जज्बा और चुनौतीपूर्ण माहौल में काम करने का आत्मविश्वास होना जरूरी है. आवेदन आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक या QR कोड के माध्यम से 29 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button