72nd National Film Awards: 'श्रीकांत' बनी बेस्ट हिंदी फिल्म, कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस - Haribhoomi

Published on 18 जुल॰ 2026

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। राजकुमार राव स्टारर श्रीकांत को बेस्ट हिंदी फिल्म के तौर पर चुना गया। वहीं कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला। जानिए पूरी विजेताओं की लिस्ट।

72nd-national-film-awards-2026-winners

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं का शनिवार, 18 जुलाई को ऐलान कर दिया गया। कार्तिक-ममूटी बने बेस्ट एक्टर, जबकि यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला।

  • Published: 18 Jul 2026, 06:58 PM IST
  • Last Updated: 18 Jul 2026, 07:35 PM IST

72nd National Film Award Winners: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस साल हिंदी सिनेमा के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े सम्मान अपने नाम किए। राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि यामी गौतम को फिल्म 'आर्टिकल 370' में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लीडिंग रोल) चुना गया। वहीं, कार्तिक आर्यन और ममूटी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला।

'श्रीकांत' बनी बेस्ट हिंदी फिल्म
राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'श्रीकांत' को इस साल की बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है। यह फिल्म दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित है और दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी इसकी खूब सराहना की थी।

— DD News (@DDNewslive) July 18, 2026

यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
फिल्म 'आर्टिकल 370' में अपने प्रभावशाली अभिनय के लिए यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लीडिंग रोल) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। यह उनके करियर का बड़ा सम्मान माना जा रहा है।

— DD News (@DDNewslive) July 18, 2026

कार्तिक आर्यन और ममूटी बने संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर
इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दो कलाकारों के बीच साझा किया गया। कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' और मलयालम एक्टर ममूटी को 'ब्रमायुगम' के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया।

रणदीप हुड्डा को निर्देशन के लिए राष्ट्रीय सम्मान
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

'कल्कि 2898 AD' को मिला पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड
प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर तेलुगु फिल्म 'कल्कि 2898 AD' को पॉपुलर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

72nd National Film Awards 2026 | 'Kalki 2898 AD' (Telugu) wins the Best Popular Providing Wholesome Entertainment. pic.twitter.com/FZwPzZa0zM

— ANI (@ANI) July 18, 2026

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: विजेताओं की पूरी सूची 

मुख्य श्रेणियां (Main Categories)

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आर्टिकल 370
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: श्रीकांत
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (लीडिंग रोल): कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रमायुगम) - संयुक्त विजेता
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लीडिंग रोल): यामी गौतम (आर्टिकल 370)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: राजकुमार पेरियासामी (अमरन)
  • सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक: रणदीप हुड्डा (स्वातंत्र्य वीर सावरकर)
  • भरपूर मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: कल्कि 2898 AD
  • विशेष उल्लेख (Special Mention): 'कैप्टन मिलर' (धनुष)

अभिनय और निर्देशन (Acting & Direction)

  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: संजय मिश्रा (भक्त)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: रूपश्री वर्काडी (मिथ्या) और सच्चा नामीदास (महाराजा) - संयुक्त विजेता
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन: अनल अरासु (महाराजा)
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: विजय गांगुली – गाना: "आज की रात" (स्त्री 2)
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा (Script): सुकुमार (पुष्पा 2)

संगीत, साउंड और तकनीकी श्रेणियां (Music & Technical)

  • सर्वश्रेष्ठ संगीत (गीत): शाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370)
  • सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि संगीत (Background Score): जी. वी. प्रकाश कुमार (अमरन)
  • सर्वश्रेष्ठ गीत (Lyrics): मनोज मुंतशिर – गाना: "जाने दो" (मैदान)
  • सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: मानस चौधरी (भूल भुलैया 3)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: शहनाद जलाल (ब्रमायुगम)
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन: दीपिका नूर और शीतल शर्मा (पुष्पा 2)
  • सर्वश्रेष्ठ मेकअप: पी. रवि कुमार (कमेटी कुर्रोल्लू)

सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्में (Best Regional Films)

  • सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: रायन (Raayan)
  • सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: कमेटी कुर्रोल्लू (Committee Kurrollu)
  • सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: फेमिनिची फातिमा
  • सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: मिथ्या
  • सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: मुक्काम पोस्ट बॉम्बिलवाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: चलचित्र एखोन
  • सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: मारन
  • सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म: जुईफूल
  • सर्वश्रेष्ठ ओड़िया फिल्म: लाहरी
  • सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म: सुनीता
  • सर्वश्रेष्ठ गढ़वाली फिल्म: ढोली
  • सर्वश्रेष्ठ तुलु फिल्म: इम्बु