रक्तदाताओं को टी-शर्ट और प्रशस्ति पत्र देकर उनके समाजसेवा के जज्बे का सम्मान किया।
झज्जर स्थापना दिवस के अवसर पर संस्कारम हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर द्वारा आयोजित मेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जनसेवा का बड़ा केंद्र बन गया। सुबह से शाम तक चले शिविर में 736 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच कराई
.
एक ही छत के नीचे मिली कई विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं
शिविर में जनरल मेडिसिन, हड्डी एवं जोड़ रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, नेत्र, दंत, त्वचा, आयुर्वेद सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया। बीपी, शुगर, थायराइड, रक्त एवं मूत्र जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन परामर्श, पंचकर्म थेरेपी और निःशुल्क दवा वितरण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा परामर्श की अलग व्यवस्था की गई।
400 लोगों को मुफ्त चश्मे, मौके पर मिली जांच रिपोर्ट
नेत्र परीक्षण के बाद 400 पात्र लाभार्थियों को निशुल्क नजर के चश्मे वितरित किए गए। रक्त जांच की रिपोर्ट भी मौके पर ही उपलब्ध कराई गई, जिससे चिकित्सकों ने तुरंत उपचार और आवश्यक सलाह दी।

रक्तदान शिविर में जांच करवाते मरीज।
रक्तदान करने वालों के लिए विशेष पहल
शिविर में रक्तदाताओं का टी-शर्ट देकर सम्मान किया गया। साथ ही संस्कारम हॉस्पिटल ने घोषणा की कि एक यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तदाता को भविष्य में जरूरत पड़ने पर दो यूनिट रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल को लोगों ने खूब सराहा।
मानसून में बांटे छाते, लोगों ने की सराहना
शिविर में पहुंचे नागरिकों को मानसून के मद्देनजर निःशुल्क छाते भी वितरित किए गए। इससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया।
डॉ. महिपाल यादव बोले— सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव
संस्कारम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. महिपाल यादव ने कहा कि झज्जर स्थापना दिवस समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। हमारा लक्ष्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण करना है। भविष्य में भी संस्कारम ग्रुप शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में ऐसे जनहितकारी अभियान लगातार चलाता रहेगा।