- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Patna's Ward 9 Was Selected Among 7,500 Wards Nationwide, Gaining An Edge Due To Its Presence In The Zoo, Airport, And VVIP Area.
पटना31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अंतिम रैंकिंग के लिए केंद्रीय टीम करेगी ऑन-फील्ड वेरिफिकेशन
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 9 को चुना गया है। देश के 130 शहरों के करीब 7,500 वाडों के मूल्यांकन में दूसरी श्रेणी (10 हजार से 30 हजार आबादी) में वार्ड-9 को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस वार्ड के चयन में इसकी भौगोलिक स्थिति की बड़ी भूमिका रही है, क्योंकि इसके दायरे में चिड़ियाघर, एयरपोर्ट और वीवीआईपी इलाके आते हैं, जहां पहले से ही सघन हरियाली है। सर्वेक्षण के इस चरण में तीन श्रेणियों में 9-9 शहरों का चयन किया गया है। अब अंतिम चरण में विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम द्वारा चयनित 27 वार्डों का ऑन-फील्ड वेरिफिकेशन किया जाएगा।
निगम की अपील : कचरा न जलाएं, निजी वाहनों का उपयोग घटाएं नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि खुले में कचरा बिल्कुल न जलाएं। छोटी दूरी के लिए वाहनों के बजाय पैदल या साइकिल का प्रयोग करें, गाड़ियों का नियमित पीयूसी (प्रदूषण जांच) कराएं और जन्मदिन एवं मांगलिक अवसरों पर पौधरोपण कर स्वच्छ हवा के अभियान में भागीदारी निभाएं।
आबादी के आधार पर 3 श्रेणियां प्रथम श्रेणी: 30 हजार से अधिक आवादी वाले वार्ड।
द्वितीय श्रेणी: 10 हजार से 30 हजार तक आबादी वाले वार्ड
तृतीय श्रेणी में 10 हजार तक आबादी वाले वार्ड।
नगर निकायों को प्रत्येक श्रेणी से अधिकतम एक वार्ड या कुल तीन वार्डों का चयन कर एयर क्वा मॉनिटरिंग कमेटी को अनुशंसा करनी थी। पटना नगर निगम द्वारा प्रथम श्रेणी में वार्ड संख्या-43 और द्वितीय श्रेणी में वार्ड संख्या-9 एवं वार्ड संख्या-34 का चयन किया गया था। इनमें से वार्ड संख्या-9 का चयन हुआ।
इन पांच मानकों पर परखी जाएगी वार्ड-9 की जमीनी हकीकत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट : कचरा उठाव, सेग्रीगेशन और वैज्ञानिक निस्तारण की स्थिति। सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट निर्माण एवं ध्वंस अपशिष्ट का सुरक्षित प्रबंधन। श्रीन बेल्ट हरित क्षेत्र का दायरा व रखरखाव। प्रदूषण नियंत्रण: सड़कों पर धूल नियंत्रण, वॉटर स्प्रिंकलिंग और मैकेनिकल स्वीपिंग। जन-जागरुकता : स्थानीय निवासियों की पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता।
.