8,340mAh बैटरी और 1.5K AMOLED डिस्प्ले से लैस 5G फोन हुआ लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर भी - poco x8 5g launched globally with snapdragon 6s gen 4 soc and 8340mah battery

Published on 2 सित॰ 2026

Poco ने अपने नए स्मार्टफोन Poco X8 5G को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ये डिवाइस 8,340mAh की ...और पढ़ें

Poco X8 5G को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है।

Poco X8 5G को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco ने ग्लोबली अपना नया स्मार्टफोन Poco X8 5G पेश कर दिया है। ये नया फोन हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED स्क्रीन, Qualcomm के लेटेस्ट 5G प्रोसेसर और एक बड़ी बैटरी के साथ आता है। फोन में 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जबकि इसकी 8,340mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए इसे चार IP सर्टिफिकेशन्स भी मिले हैं। ग्लोबल मार्केट में इसके तीन स्टोरेज ऑप्शन्स उतारे गए हैं, वहीं इसका इंडियन मॉडल 4 सितंबर को 9,000mAh बैटरी के साथ भारत में एंट्री लेने वाला है।

Poco X8 5G की कीमत और सेल डिटेल्स

Poco X8 5G के बेस 6GB + 128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत $269 (लगभग 25,500 रुपये) रखी गई है। वहीं, इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत $299 (लगभग 28,400 रुपये) है। जबकि, इसका टॉप वेरिएंट 12GB + 256GB करीब $349 (लगभग 33,100 रुपये) में पेश किया गया है। ये फोन ग्लोबल मार्केट में ब्लैक, ऑरेंज और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी ग्लोबल सेल डेट का एलान नहीं किया है।

Poco X8 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Poco X8 5G में 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। ये स्क्रीन 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और 12-बिट कलर्स को सपोर्ट करती है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है और ये 3,840Hz PWM डिमिंग को भी सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। ये फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर रन करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Poco X8 5G के बैक में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इससे 1080p वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं, वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। कैमरा फीचर्स में अंडरवाटर शूटिंग, डुअल-वीडियो रिकॉर्डिंग और ग्लेयर रिमूवल, इरेज प्रो, इमेज एक्सपांशन और इमेज एन्हांसमेंट जैसे कई AI टूल्स शामिल हैं।

कनेक्टिविटी के लिए Poco X8 5G में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर और शाओमी ऑफलाइन कम्युनिकेशन का सपोर्ट दिया गया है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स मिली हैं, यानी ये हाई-प्रेशर और गर्म पानी की बौछारों को भी आसानी से झेल सकता है।

Poco X8 5G के ग्लोबल मॉडल में 8,340mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जिसमें 13 परसेंट सिलिकॉन का इस्तेमाल हुआ है। Poco का कहना है कि 1,600 चार्जिंग साइकल्स के बाद भी ये कम से कम 80 परसेंट बैटरी हेल्थ बरकरार रख सकती है। बैटरी 67W वायर्ड चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन का वजन करीब 223 ग्राम है।