भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला से 8 महीने तक ज्यादती, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR; आरोपी फरार| Navbharat Live

Published on 11 जुल॰ 2026

विज्ञापन

सार

Bhopal Crime News: भोपाल के नेहरू नगर में महिला से ज्यादती, शादी का झूठा झांसा देकर 8 महीने तक शोषण करने वाले आरोपी राहुल पर FIR दर्ज, पुलिस विजीलैंस टीमें रवाना।

Woman lodges FIR alleging repeated sexual assault on the false promise of marriage in Bhopal

भोपाल में महिला के साथ दुष्कर्म (प्रतीकात्मक इमेज- सोशल मीडिया)

विस्तार

Bhopal Women Harrasment Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से महिला सुरक्षा को तार-तार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ पति से अलग रहकर अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रही एक 28 वर्षीय महिला को शादी का झूठा झांसा देकर महीनों तक शारीरिक शोषण का शिकार बनाया गया।

आरोपी ने पहले महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर शादी का वादा कर मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पति से परेशान होकर आई थी भोपाल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली है। वहाँ उसका अपने पति के साथ वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था। घर में रोज-रोज होने वाले झगड़ों और खटपट से तंग आकर उसने अपने पति को छोड़ दिया और कुछ समय पहले भोपाल आकर रहने लगी। भोपाल में अपना जीवनयापन करने के लिए उसने सड़क किनारे एक फूड ठेला (Food Stall) लगाना शुरू किया।

सम्बंधित ख़बरें

मदद के बहाने जाल में फंसाया

फूड ठेला चलाने के दौरान महिला की मुलाकात राहुल नाम के एक युवक से हुई। राहुल ने अकेले रह रही महिला का भरोसा जीता और उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। जब महिला उस पर भरोसा करने लगी, तो राहुल ने उसे शादी करने का झांसा दिया। महिला भी उसके झांसे में आ गई और उसने शादी के लिए हामी भर दी।

होटल में ले जाकर किया रेप, 8 महीने तक किया शोषण

अक्टूबर 2025 में आरोपी राहुल महिला को घुमाने के बहाने राजधानी भोपाल के नेहरू नगर चौराहा स्थित एक होटल में लेकर गया। वहाँ उसने जल्द ही शादी करने का वादा किया और महिला की मर्जी के खिलाफ उसके साथ ज्यादती (रेप) की। इसके बाद भी वह शादी का झांसा देकर पिछले करीब आठ महीनों तक लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।

शादी का दबाव बनाने पर बदला रंग

पिछले दिनों जब महिला ने राहुल पर शादी करने के लिए कानूनी रूप से दबाव बनाना शुरू किया, तो आरोपी ने अपना असली रंग दिखा दिया। उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और महिला से पूरी तरह दूरी बना ली। खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद पीड़िता शनिवार को थाने पहुँची और न्याय की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें: MP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका

पुलिस की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति

थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी राहुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज (FIR) कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Follow Navbharatlive whatsapp