8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली

Published on 26 सित॰ 2026

संयोग की बात है कि विराट कोहली ने अपने 10 हजार वनडे रन भी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए ही पूरे किए थे. अब इसी टीम के खिलाफ वह अपने 15,000 वनडे पूरे करने के करीब हैं, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा.

Written By : शिवम |  Updated at : 26 Sep 2026 07:10 PM (IST)

Preferred Sources

ind vs wi 1st odi virat kohli set to become the fastest batsman to score 15000 runs in ODIs 8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली

Virat Kohli

Source : एक्स

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, जिसमें विराट कोहली एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं. वह शानदार फॉर्म में हैं, जो चैंपियंस ट्रॉफी के बाद के मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. संयोग की बात है कि उन्होंने अपने 10 हजार वनडे रन भी इसी टीम के खिलाफ खेलते हुए पूरे किए थे, वो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था और अब एक बार फिर वह कैरेबियन टीम के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं.

विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए ही बनाया था. उन्होंने 24 अक्टूबर 2018 को विशाखापट्नम में अपने 10000 रन पूरे किए थे. वह इस आंकड़े पर अपने 213वें मैच (205वीं पारी) में पहुंचे थे.

कोहली तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड!

विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में 15 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने के करीब हैं, उन्हें सिर्फ 59 रन बनाने हैं. सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने वनडे में 15,000 रन बनाए हैं. उन्होंने 463 मैचों में कुल 18426 रन बनाए हैं.

सचिन ने अपने 387वें मैच और 377वीं पारी में 15000 वनडे रन पूरे किए थे. विराट कोहली ने अभी तक 314 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें खेली 302 पारियों में 14941 रन बनाए हैं. वनडे में कोहली 54 शतक और 79 अर्धशतक लगा चुके हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार है रिकॉर्ड

विराट कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने 43 मैचों में खेली 41 पारियों में 2261 रन बनाए हैं. कोहली ने कैरेबियन टीम के खिलाफ 9 शतक लगाए हैं. उन्होंने इस सीरीज के शुरू होने से पहले कंफर्म किया कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा. बता दें कि वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से सन्यांस ले चुके हैं.

लाइव कहां देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच?

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

यह भी पढ़ें- 'मैं रो रहा था...', IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.

Read More

Published at : 26 Sep 2026 07:10 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola