'लोहे' जैसी मजबूत बॉडी और 8100mah बैटरी, ब्रांड ने चुपचाप लॉन्च किया धांसू 5G फोन; 16GB रैम भी

Published on 28 अग॰ 2026

Aug 28, 2026 11:51 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Honor 600S 5G launched: ऑनर ने चुपके से अपने पोर्टफोलियो में Honor 600S 5G स्मार्टफोन जोड़ लिया है। यह फोन वॉटरप्रूफ रेटिंग और स्टील जैसी मजबूत बॉडी के साथ आता है। इस फोन में ढेर सारे AI फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है। देखें कीमत और खासियत

Honor 600S 5G

नया Honor 600S 5G स्मार्टफोन डेजर्ट गोल्ड, मिस्टी पर्पल और वेलवेट ब्लैक जैसे कलर्स में आता है।

Honor तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब Honor ने चुपचाप Honor 600S 5G को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया है, जो एक मिड-रेंज स्मार्टफोन पैकेज में बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी और कई AI-पावर्ड फीचर्स देता है। फोन को इसके स्पेसिफिकेशन्स और खास फीचर्स के साथ आधिकारिक तौर पर लिस्ट किया गया है, जिससे हमें साफ पता चलता है कि इसमें क्या-क्या है। कंपनी का कहना है कि यह किफायती शुरुआती कीमत के साथ हांगकांग और ताइवान के बाजारों में भी आने वाला है। ऑनर के इस फोन में क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

Honor 600S 5G में क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं

बड़ा और स्मूद डिस्प्ले

ऑनर 600S 5G में 6.87-इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1592×720 पिक्सेल, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 1020 निट्स तक है। यह डिस्प्ले डीसी और डायनामिक डिमिंग, लो ब्लू लाइट और डार्क मोड को सपोर्ट करता है।

Honor 600S

हैवी रैम और तेज प्रोसेसर

इस फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है, जबकि ऑनर की रैम टर्बो टेक्नोलॉजी खाली स्टोरेज का इस्तेमाल करते रैम को वर्चुअल 16GB तक बढ़ा देती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड मैजिकओएस 10 पर चलता है।

कैमरा और बैटरी भी दमदार

इस फोन में 8100mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑनर का दावा है कि पांच साल बाद भी बैटरी अपनी 80 फीसदी से ज्यादा क्षमता बनाए रख सकती है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50-मेगापिक्सेल का f/1.8 रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, और दोनों ही 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

फोन में AI फीचर्स की भरमार

ऑनर 600S 5G में AI मेमोरी, सर्कल टू सर्च, AI इमेज रिमूवल और AI समरी जैसे फीचर्स को तुरंत इस्तेमाल करने के लिए एक AI की (key) भी दी गई है। इसका AI इमेज-टू-वीडियो 2.0 फीचर बातचीत वाले कमांड के जरिए छोटे वीडियो बना और एडिट कर सकता है। फोन में मिलने वाले अन्य खास फीचर्स में एनएफसी, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं, जिनमें 400 फीसदी वॉल्यूम मोड होने का दावा किया गया है।

Honor 600S

वॉटरप्रूफ और लोहालाट बॉडी

इस फोन का साइज 168.3×78.54×8.30mm है और वजन 216.5 ग्राम है। फोन मजबूत और टिकाई बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है। अगर फोन अचानक ऊंचाई से गिर भी जाता है, तो भी यह आसानी से टूटेगा नहीं, क्योंकि इसे 2.5-मीटर ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

Honor 600S की कीमत और कलर्स की डिटेल

ऑनर 600S 5G डेजर्ट गोल्ड, मिस्टी पर्पल और वेलवेट ब्लैक जैसे कलर्स में आता है। हांगकांग में 6GB+128GB वेरिएंट के लिए फोन की कीमत HK$1,999 (~$255, यानी करीब 25,000 रुपये) है। हांगकांग के अलावा, ताइवान दूसरा बाजार है जहां ऑनर 600S मिलने की उम्मीद है।