Updated On: Jul 26, 2026 | 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Anu Malik Dil Ki Tanhai Song: फिल्म 'चाहत' के गाने दिल की तन्हाई के 30 साल पूरे होने पर संगीतकार अनु मलिक ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि शाहरुख के एक्सप्रेशन ने इस गीत को नई ऊंचाई दी।

अनु मलिक और शाहरुख खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Anu Malik Praises Shah Rukh Khan: हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीतकार अनु मलिक ने अपने करियर में कई ऐसे गीत दिए हैं, जो आज भी संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बने हुए हैं। इन्हीं यादगार गानों में शामिल है फिल्म ‘चाहत’ का सुपरहिट गीत ‘दिल की तन्हाई को आवाज बना लेते हैं’। इस आइकॉनिक गाने के 30 साल पूरे होने पर अनु मलिक ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर पुरानी यादों को ताजा किया।
अनु मलिक ने इस मौके पर शाहरुख खान के अभिनय, उनके एक्सप्रेशंस और गायक कुमार सानू की आवाज की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म चाहत के इस मशहूर गाने का वीडियो साझा किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि शाहरुख खान के एक्सप्रेशन ने इस गीत को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया।
शाहरुख के एक्सप्रेशन ने गाने में भर दी जान
अनु मलिक ने लिखा कि शाहरुख खान, आपके एक्सप्रेशन ने मेरे गाने ‘दिल की तन्हाई को आवाज बना लेते हैं’ को बिल्कुल अलग स्तर पर पहुंचा दिया। आप कल भी, आज भी और हमेशा के लिए यादगार रहेंगे। अनु मलिक ने कहा कि तीन दशक बाद भी इस गाने का जादू कम नहीं हुआ है और आज भी इसे सुनते ही लोगों की पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महेश भट्ट और कुमार सानू की भी की तारीफ
अनु मलिक ने फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि महेश भट्ट भावनाओं को समझने और उन्हें संगीत के जरिए खूबसूरती से पर्दे पर उतारने की अद्भुत कला रखते हैं। इसके अलावा उन्होंने गायक कुमार सानू की आवाज को भी इस गीत की सबसे बड़ी ताकत बताया। अनु मलिक ने कहा कि कुछ गाने केवल सुने नहीं जाते, बल्कि लोगों की जिंदगी और यादों का हिस्सा बन जाते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
1996 में रिलीज हुई थी फिल्म चाहत
साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘चाहत’ में शाहरुख खान, पूजा भट्ट, नसीरुद्दीन शाह, राम्या कृष्णन और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान ने रूप सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था, जबकि पूजा भट्ट उनकी प्रेमिका के रोल में दिखाई दी थीं। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुए थे।
