Sep 12, 2026 10:23 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- 8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन की तरफ से 2 फिटमेंट फैक्टर रखा जा सकता है
- अगर ऐसा हुआ तो लेवल 1 के कर्मचारी का बेसिक पे 36000 रुपये हो जाएगा

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर सबकी निगाह टिकी हुई है।
8th Pay Commission: इस समय सरकारी कर्मचारियों के ऑफिस से लेकर चाय की दुकान तक हर तरफ आपको 8वें वेतन आयोग की चर्चाएं सुनाई दे रही होंगी। आयोग के गठन का भी 10 महीने का समय बीत चुका है। इस दौरान पे कमीशन ने देश के अलग-अलग हिस्सो में जाकर कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े संगठनों से लगातार बातचीत कर रहा है। आखिरी मीटिंग पुडुचेरी में हुई थी। इससे पहले चेन्नई में भी आयोग बैठक किया था। इन मीटिंग्स में सबसे बड़ी मांग फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है। कुछ संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है। हालांकि, इसके लागू होने की उम्मीद कम ही है।
क्यों हो रही है फिटमेंट फैक्टर अधिक रखने की मांग (fitment factor)
8वां पे कमीशन जितना फिटमेंट फैक्टर रखेगा उतने के ही गुणांक में बेसिक पे इस बार बढ़ेगा। उदाहरण के तौर पर देखें तो मौजूदा बेसिक पे x फिटमेंट फैक्टर = नया बेसिक पे होगा। इसीलिए फिटमेंट फैक्टर पर सबका ध्यान है।
7वें पे कमीशन ने फिटमेंट फैक्टर को 2.57 रखा था। जिसके बाद लेवल एक कर्मचारियों के बेसिक पे 7000 रुपये से बढ़कर 18000 रुपये हो गया था।
कितना फिटमेंट फैक्टर रहने की उम्मीद (8th Pay Commission fitment factor)
अभी तक पे कमीशन की तरफ और सरकार की तरफ से कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि आयोग 1.83 से 2 के आस-पास फिटमेंट फैक्टर रख सकता है।
अगर फिटमेंट फैक्टर 1.83 रखा गया तब लेवल के कर्मचारियों का बेसिक पे 32940 रुपये हो सकता है। वहीं, लेवल दो के कर्मचारियों के बेसिक पे 36417 रुपये हो जाएगा। लेवल 7 के कर्मचारियों का बेसिक पे मौजूदा 44900 रुपये से बढ़कर 82167 रुपये के स्तर पर पहुंच सकता है।
फिटमेंट फैक्टर 2 रहने की स्थिति में लेवल के कर्मचारियों का बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 36000 रुपये हो जाएगा। वहीं, लेवल दो के कर्मचारियों का बेसिक पे 39800 रुपये हो जाएगा। लेवल 7 के कर्मचारियों का बेसिक पे 89800 रुपये हो सकता है।
कितनी सैलरी बढ़ सकती है? (8th Pay Commission Salary Hike)
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर, डीए बढ़ोतरी और मिनिमम पे आदि पर निर्भर करेगा। सामान्य तौर पर 20 से 30 प्रतिशत की सैलरी की बढ़ोतरी की उम्मीद हर कोई कर रहा है। वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि 30 से 50 प्रतिशत का भी इजाफा संभव है। अगर पे कमीशन ज्यादा उदारता दिखाया तब की स्थिति में 80 प्रतिशत सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। ध्यान रहे कि जितनी सैलरी बढ़ेगी उसी आधार पर कर्मचारियों को एरियर मिलेगा।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
See Less