iQOO Neo 11 Ultra कल 18 अगस्त को लॉन्च होगा, जिसमें 9,100mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स मिलेंगे। यह फोन MediaTek Dimensity 9500M प्रोसेसर और 144Hz 2K डिस्प्ले के साथ आएगा।

9,100 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च: MediaTek प्रोसेसर, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO कल यानी 18 अगस्त को अपना नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस को कंपनी iQOO Neo 11 Ultra के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने चीन में लॉन्च से पहले आने वाले Neo11 Ultra के कैमरा सैंपल भी शेयर किए हैं, जिससे डिवाइस की इमेजिंग पावर और बेहतर 'लाइव फोटो' फीचर की एक झलक मिल गई है।
कंपनी के इस अपकमिंग डिवाइस में Sony का 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और नया कैमरा प्रोसेसिंग फीचर देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा, एक टिपस्टर ने लॉन्च से पहले ही डिवाइस के खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। रिपोर्ट में डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी, कैमरे और दूसरे हार्डवेयर की जानकारी दी गई है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
iQOO Neo 11 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टिपस्टर 'डिजिटल चैट स्टेशन' के मुताबिक फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.83-इंच का 2K फ्लैट LTPS डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 9500M प्रोसेसर, iQOO का Q2 गेमिंग चिप और Synaptics S3910V टचस्क्रीन कंट्रोलर मिल सकता है। साथ ही फोन में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 9,100mAh की बैटरी मिल सकती है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek 3nm Dimensity 9500M चिपसेट मिल सकता है। कंपनी ने ये भी कन्फर्म किया है कि Neo 11 Ultra पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें Visionox F2 ल्यूमिनसेंट मटीरियल वाला डिस्प्ले यूज किया जाएगा।
iQOO Neo 11 Ultra के संभावित कैमरा स्पेक्स
iQOO Neo 11 Ultra के रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ हॉरिजॉन्टली लगा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है।