ग्वालियर में अचलेश्वर न्यास चुनाव के लिए मतदान जारी: 3800 मतदाता, 44 प्रत्याशी और 9 पद; मंदिर की व्यवस्था सुधारने ईमानदार कार्यकारिणी की उम्मीद - Gwalior News

Published on 11 अक्टू॰ 2026

ग्वालियर21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
एमएलबी कॉलेज में अचलेश्वर न्यास चुनाव के लिए मतदान करते मतदाता। - Dainik Bhaskar

एमएलबी कॉलेज में अचलेश्वर न्यास चुनाव के लिए मतदान करते मतदाता।

ग्वालियर में अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए रविवार सुबह से मतदान जारी है। एमएलबी कॉलेज परिसर में बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतदाता बड़ी संख्या में पहुंचकर वोट डाल रहे हैं। चुनाव में 9 पदों के लिए 44 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 3800 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

मंदिर की व्यवस्था सुधारने के लिए किया मतदान

मतदाता वेद प्रकाश शिवहरे ने बताया कि उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से संचालित होने की उम्मीद में मतदान किया है। उनकी इच्छा है कि मंदिर की कमान किसी ईमानदार व्यक्ति के हाथ में हो।

अचलेश्वर न्यास चुनाव के लिए तैयार किया गया मतदान केंद्र।

अचलेश्वर न्यास चुनाव के लिए तैयार किया गया मतदान केंद्र।

चार मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम

मतदान के लिए एमएलबी कॉलेज परिसर में चार केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चारों केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात हैं। हर मतदान केंद्र के अंदर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी में मतदान कराया जा रहा है।

एसडीएम नरेंद्र यादव ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी उम्मीदवारों को पहले ही नियमों की जानकारी दे दी गई है। मतदान वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में कराया जा रहा है।

100 से ज्यादा प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन के 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर हैं। इसके अलावा पुलिस के 80 से ज्यादा अधिकारी और जवान मतदान केंद्र के अंदर और बाहर तैनात किए गए हैं।

बिना पहचान पत्र के किसी भी मतदाता को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। मतदाताओं और समर्थकों को परिसर में मोबाइल या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं है।

मतदान केंद्र में प्रवेश के लिए मतदाताओं को पहचान पत्र देते प्रशासनिक अधिकारी

मतदान केंद्र में प्रवेश के लिए मतदाताओं को पहचान पत्र देते प्रशासनिक अधिकारी

300 मीटर के दायरे में प्रचार पर रोक

नवरात्रि की शुरुआत के कारण कटोरा ताल रोड के आसपास मूर्ति विक्रेताओं की दुकानें लगी हैं। यहां भीड़ और ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है।

प्रशासन के नियमों के मुताबिक, एमएलबी मतदान स्थल के 300 मीटर के दायरे में प्रत्याशी या उनके समर्थक प्रचार नहीं कर सकेंगे। सभी उम्मीदवारों के बैठने के लिए एमएलबी कॉलेज के गेट के अंदर व्यवस्था की गई है।

शाम 5 बजे तक मतदान, रात में आएंगे नतीजे

मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। मतदान पूरा होने के तुरंत बाद रविवार रात एमएलबी परिसर में मतगणना शुरू होगी। रात में ही नई कार्यकारिणी के विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासन ने कहा है कि मतगणना सावधानी से कराई जाएगी, ताकि दोबारा गिनती की मांग की गुंजाइश न रहे।

.

खबरें और भी हैं...

  • स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: 6 महीने से वेतन नहीं मिला धरने पर बैठे; बोले-किराना दुकानदार ने बंद किया राशन

    6 महीने से वेतन नहीं मिला धरने पर बैठे; बोले-किराना दुकानदार ने बंद किया राशन|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar2:29
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • साइबर ठगों ने तीन लोगों से लाखों रुपए ठगे: बैंक अधिकारी बन भेजा फर्जी लिंक, एक क्लिक करते ही मोबाइल हैंग, कैश चोरी

    बैंक अधिकारी बन भेजा फर्जी लिंक, एक क्लिक करते ही मोबाइल हैंग, कैश चोरी|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar1:15
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ग्वालियर में 19 पटवारियों के निलंबन के बाद फूटा आक्रोश: दूसरे दिन भी कलेक्टोरेट परिसर में धरना जारी, कलेक्टर बोलीं- नोटिस के बाद हुई कार्रवाई

    दूसरे दिन भी कलेक्टोरेट परिसर में धरना जारी, कलेक्टर बोलीं- नोटिस के बाद हुई कार्रवाई|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar1:55
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फूलबाग मैदान में रामलीला का शुभारंभ, शिव-पार्वती संवाद का मंचन: गुब्बारे उड़ाकर उद्घाटन, रामलीला के 80वें आयोजन में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    गुब्बारे उड़ाकर उद्घाटन, रामलीला के 80वें आयोजन में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar1:01
    • कॉपी लिंक

    शेयर