Sep 04, 2026 01:36 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

फोन हैं या पावर बैंक? 9000 और 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो गए POCO X8 और POCO X8 Power फोन। इतना ही नहीं, Power मॉडल में 100W Xiaomi HyperCharge का सपोर्ट दिया गया है। जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्स:

POCO X8 और X8 Power लॉन्च, 9000mAh से 10,000mAh तक की बैटरी
Poco ने अपनी नई X8 स्मार्टफोन सीरीज के तहत भारत में दो नए फोन Poco X8 और Poco X8 Power को लॉन्च किया है। दोनों फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, फास्ट चार्जिंग और कई IP रेटिंग्स मिली हुई है। Poco X8 में Snapdragon 6s Gen 4 मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म है, जबकि Poco X8 Power में Snapdragon 6 Gen 5 मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। दोनों मॉडल Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलते हैं और इनमें 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट है। POCO X8 Power का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 10,000mAh Silicon-Carbon बैटरी है। वहीं, POCO X8 में 9000mAh Silicon-Carbon बैटरी है। दोनों फोन भारत में 11 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। चलिए डिटेल में आपको बताते हैं फोन के सभी वैरिएंट की कीमत और सेल डेट:
Poco X8 और Poco X8 Power की कीमत और उपलब्धता
Poco X8 की कीमत 29,999 रुपए है, जबकि Poco X8 Power की कीमत 35,999 रुपए है। लॉन्च ऑफर के तहत, खरीदार 2,000 रुपए का कूपन डिस्काउंट और साथ ही 1,000 रुपए का बैंक ऑफर या एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। इन ऑफर के बाद, Poco X8 की प्रभावी कीमत 26,999 रुपए और Poco X8 Power की कीमत 32,999 रुपए हो जाती है। दोनों फोन 11 सितंबर, 2026 को दोपहर 12 बजे से सिर्फ Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। Poco X8 के लिए 2,250 रुपए प्रति माह और Poco X8 Power के लिए 2,750 रुपए प्रति माह से शुरू होने वाली 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दे रहा है।
POCO X8 Power और Poco X8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
POCO X8 Power का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 10,000mAh Silicon-Carbon बैटरी है। फोन में 100W Xiaomi HyperCharge मिलता है। वहीं, POCO X8 में 9000mAh Silicon-Carbon बैटरी है। इसमें 67W Xiaomi HyperCharge का सपोर्ट दिया गया है। POCO X8 और X8 Power दोनों में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2772 × 1280 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
वीडियो देखने और गेमिंग के लिए कंपनी ने दोनों फोन में स्टीरियो डुअल स्पीकर दिए हैं। इनमें Dolby Atmos और Hi-Res Audio का सपोर्ट मिलता है। POCO X8 में वॉल्यूम बूस्ट 300 फीसदी तक और X8 Power में 400 फीसदी तक बताया गया है।परफॉर्मेंस के लिए POCO X8 में Snapdragon 6s Gen 4 Mobile Platform दिया गया है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। दूसरी तरफ POCO X8 Power ज्यादा पावरफुल हार्डवेयर के साथ आता है। इसमें Snapdragon 6 Gen 5 Mobile Platform दिया गया है। इसमें 8GB RAM, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है।
POCO X8 में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें OIS, f/1.8 अपर्चर और 5P लेंस मिलता है। इसके साथ 2MP डेप्थ कैमरा भी है। कैमरा में Portrait Mode, HDR, Live Moments, Ultra HD Mode, Pro Mode और Dual Video जैसे विकल्प मिलते हैं। सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें Portrait, HDR, Live Moments और AI Beautify जैसे फीचर हैं। POCO X8 Power में भी 50MP का मेन कैमरा मिलता है, लेकिन इसमें f/1.5 अपर्चर और 6P लेंस दिया गया है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। फोन में Auto Scene Detection और 2X in-sensor ultra-clear zoom का विकल्प मिलता है। X8 Power में रियर और 32MP फ्रंट कैमरा दोनों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps तक की जा सकती है।
POCO ने नई X8 Series की मजबूती पर भी काफी ध्यान दिया है। दोनों फोन में Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। साथ ही IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलती है। सॉफ्टवेयर के मामले में दोनों स्मार्टफोन Xiaomi HyperOS 3 based on Android 16 पर चलते हैं। POCO ने दोनों डिवाइस के लिए 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।