Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP सहित 12 राज्यों के लिए भारी होंगे अगले 7-8 घंटे, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Published on 2 अग॰ 2026

Aaj Ka Mausam: अगले कुछ घंटों में देश के 12 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है.

Aaj Ka Mausam: अगले कुछ घंटों में देश के 12 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है.

author-image

New Update

Aaj Ka Mausam 2 August 2026 IMD Rain Alert in 12 States weather update in hindi

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: मानसून देश के विभिन्न राज्यों में एक बार फिर से एक्टिव दिखाई दे रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने रविवार को टेंशन वावा अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 12 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दारौन 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की चेतावनी है. कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है. इतना ही नहीं कई राज्यों में तेज तूफान के वजह से बड़े-बड़े पेड़ भी गिर सकते हैं.

मौमस विभाग ने नदी और समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है. इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में रहने वाले और पहाड़ी राज्य इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे लोगों से भी मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है. भारी बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान भी हो सकता है. आइये जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम…

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दो अगस्त को मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है. इस दौरान, 60 से 70 किलोमाटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम?

उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, अयोध्या, कानपुर, मेरठ, आगरा, महाराजगंज, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, सोनभद्र और चंदौली में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती है. 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है.

झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम?

झारखंड के बोकारो, पाकुड़, रांची, खूंटी, देवघर, धनबाद, साहेबगंज, जमशेदपुर, सरायकेला पलामू, लातेहार, रामगढ़ और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी चल सकती है.

The #Depression over southwest #Madhya_Pradesh and neighbourhood moved nearly west-northwestwards with a speed of 23 kmph during past 6 hours, and lay centred at 2330 hrs IST of 31st July 2026, over southwest Madhya Pradesh and adjoining East #Rajasthan & #Gujarat Region near… pic.twitter.com/ddY9Jprhc2

— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 31, 2026

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम?

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और शिमला में जोरदार बारिश हो सकती है. दोनों ही पहाड़ी राज्यों में आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज अगले कुछ घंटों में देश के 12 राज्यों में भारी बारिश होने वाली है, जिसमें यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल है. इस दौरान, तेज रफ्तार की आंधी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है.

देश के प्रमुख शहरों में ऐसा रहेगा तापमान

शहरअधिकतम तापमान (2 अगस्त)न्यूनतम तापमान (2 अगस्त)
दिल्ली34°C28°C
मुंबई30°C28°C
चेन्नई36°C28°C
कोलकाता33°C28°C
लखनऊ33°C28°C
पटना32°C28°C
रांची30°C24°C
भोपाल29°C25°C
जयपुर32°C27°C
शिमला26°C21°C
नैनीताल25°C21°C