Aaj Ka Rashifal 18 July 2026: आज चंद्रमा-केतु के ग्रहण दोष, 3 राशियों पर संकट के बादल छाएंगे! पढ़ें आज 18 जुलाई का राशिफल

Published on 18 जुल॰ 2026

Aaj Ka Rashifal 18 July 2026: आज यानी 18 जुलाई 2026 शनिवार के दिन आषाढ़ मास की पंचमी तिथि हैं. आज का दिन मेष राशि से लेकर मीन राशि तक के लिए बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज रात चंद्रमा और केतु की युति होगी, जिससे ग्रहण दोष का साया जातकों पर रहेगा. यह समय कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आज पूर्वाफाल्गुन नक्षत्र रहेगा और शाम 6 बजकर 1 मिनट से उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र लगेगा. आज चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में रात 11 बजकर 59 मिनट पर प्रवेश करेंगे. वहीं, आज वाशि योग, आनन्दादि, सुनफा और वरियान योग के संग भद्र योग भी रहेगा. पढ़ें आज का राशिफल 18 जुलाई 2026.

पढ़ें आज का राशिफल 18 जुलाई 2026 (Today Horoscope 18 July 2026)

1.मेष

मेष राशि के लोगों के लिए आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत करने वाला दिन होगा. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे. आपको आज चतुर्दिक लाभ होगा. व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी और माता-पिता का सुख मिलेगा. आज आपके परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं. आज आपको भूमि, वाहन खरीदने के लिए उत्तम समय है.

सावधानी- कटू भाषा से परहेज करें
उपाय- लाल वस्तु का दान करें
ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् का जप करें
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
लक मीटर-7

ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2026: रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म? जानें इस अनुष्ठान की पौराणिक कथा

2.वृषभ

 वृषभ राशि के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है. आज परिवार में खुशहाली रहेगी. आज आपका चतुर्दिक विकास हो सकता है. धन की स्थिति मजबूत रहेगी और प्रयासरत कार्यों में सफलता का योग बन रहा है. आज तीर्थाटन और देशाटन से लाभ मिलेगा. परीक्षा में सफलता मिल सकती है.

सावधानी- परिवार को समय दें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें 
शुभ अंक-2
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर-7

3.मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को आज आय से अधिक खर्च होने की संभावना बनी हुई है. आज इन लोगों को पूंजी निवेश करने से लाभ का योग है. आज चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज करियर को लेकर समय उत्तम है. माली हालत सुदृढ़ होगी और रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है.

सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- गाय को रोटी गुड़ खिलाएं
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

4.कर्क

कर्क राशि के लोगों को अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है. नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है. अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दूर देश की यात्रा कर सकते हैं. आज आपको माता-पिता का सुख मिलेगा. साहित्य के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है.

सावधानी- परिश्रम से पीछे न हटें
उपाय- सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9

5.सिंह

 सिंह राशि के लोगों को आज के दिन रोग और चोट-चपेट से बचना चाहिए. आज आपको नकारात्मक सोच से दूर रहना चाहिए. आज अपने माता-पिता का सम्मान करें. इन लोगों को आज नए व्यापार में लाभ मिलेगा. आज परिवार में मांगलिक कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से धन लाभ हो सकता है.

सावधानी- नकारात्मक विचार से दूर रहें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक-5
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8

6.कन्या 

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. बौद्धिक क्षमता से धन अर्जित करेंगे. खेल के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. भूमि और भवन खरीद सकते हैं. संतान सुख मिल सकता है. आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. उच्च पद प्राप्ति का योग बन रहा है.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें 
शुभ अंक-6
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-8

7.तुला

तुला राशि के जातकों के आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार में लाभ मिल सकता है. आज आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज दूर देश की यात्रा होगी. आज आपको विदेश से धन लाभ हो सकता है. भूमि, वाहन का सुख प्राप्त होगा और परिवार में शुभ कार्य होंगे. नई नौकरी मिल सकती है. आज नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.

सावधानी- विवादों से दूर रहें
उपाय- शिवजी की पूजा करें
ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक-2
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-7

8.वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लिए आज चौतरफा धन लाभ का योग वाला दिन है. आज आपके परिवार में मांगलिक कार्य होने का प्रबल योग बन रहा है. आज रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है. आज भाई-बहनों का सुख मिलेगा. आज आपकी व्यापारिक स्थिति मजबूत हो सकती है और
विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. खेल के क्षेत्र में बड़ी सफलता का योग है. 

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें 
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक-6
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8

9.धनु

इस राशि के लोगों को शनिवार के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज इन्हें लेखन कार्यों से धन प्राप्ति का योग है. आज प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है. आज शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होंगे. आज अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें और नौकरी मिलने का प्रबल योग है. ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करें.

सावधानी- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-8
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-8

10.मकर

मकर राशि के लोगों को गुस्से में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. तेज गति की गाड़ी चलाने से परहेज करें. माता-पिता की आज्ञा का पालन करें और नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. शुभ कार्य करने का योग बन रहा है. आज घर में नए मेहमान आ सकते हैं. रोग और शत्रु पराजित होंगे.

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

11.कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को आज भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे. अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. आज आप लोगों का कोई बड़ा कार्य पूर्ण होने का प्रबल योग है. आज मन प्रसन्न रहेगा और मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे. आज आपको 
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. आपके षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.

सावधानी- साझेदारी में व्यापार न करें
उपाय-बजरंग बाण का पाठ करें
ऊं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें 
शुभ अंक-7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर-7

12.मीन

मीन राशि के लोगों के लिए आज कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. आज देश-विदेश की यात्रा का योग बना हुआ है. आज साहित्य और संगीत से लाभ मिल सकता है. कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा. अपने छवि को लेकर सचेत रहें. आज आप लोगों को बेवजह की यात्रा करने से बचना चाहिए. पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी.

सावधानी- दूसरों की बातों पर ध्यान न दें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-9
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-9

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी 2026 कब है? मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त कितने बजे, नोट करें पूजन विधि से लेकर समापन की तारीख