113

Image Credit : Asianet News
30 जुलाई 2026 का राशिफल
30 July 2026 Ka Rashifal: 30 जुलाई 2026 गुरुवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी यानी इसी दिन से सावन मास की शुरूआत होगी। इस दिन आयुष्मान, सौभाग्य, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के 4 शुभ योग बनेंगे, जिससे इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
213
Image Credit : Getty
मेष राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। कारोबार में कोई बड़ा लक्ष्य हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। किसी नई डील से फायदा होने के संकेत हैं।
ये भी पढ़ें-
313
Image Credit : Getty
वृषभ राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
413
Image Credit : Getty
मिथुन राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
513
Image Credit : Getty
कर्क राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
कामकाज में प्रगति देखकर आपका उत्साह बढ़ेगा। अपनी मेहनत और योग्यता पर भरोसा बनाए रखें। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को परिवार का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।
613
Image Credit : Getty
सिंह राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन आप जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। संतान की उपलब्धियां आपको गर्व महसूस कराएंगी। समाजसेवा या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। नया काम शुरू करने से पहले पूरी तैयारी कर लें।
713
Image Credit : Getty
कन्या राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
अपनी निजी बातें हर किसी से साझा करने से बचें। समाज और परोपकार से जुड़े कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है, जिससे सम्मान मिलेगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा।
813
Image Credit : Getty
तुला राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
जीवनसाथी के साथ कुछ बातों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी। प्रेम संबंधों में भी थोड़ी खटास महसूस हो सकती है। उधार देने या लेने से बचें। किसी से अनावश्यक बहस न करें, वरना आपकी छवि प्रभावित हो सकती है।
913
Image Credit : Getty
वृश्चिक राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नए बिजनेस में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। अपने कर्म और मेहनत पर भरोसा रखें। विरोधी चाहकर भी आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे।
1013
Image Credit : Getty
धनु राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
घर के खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे। विरोधियों पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। व्यापार में कोई नया प्रयोग करने का विचार सफल हो सकता है। पर्याप्त पानी पिएं और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बच्चों की उपलब्धियां खुशी देंगी।
1113
Image Credit : Getty
मकर राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज आप लंबे समय से रुके कामों को पूरा करने में जुटे रहेंगे। कंसल्टेंसी, सलाहकार या मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। अधिकांश काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। विवाह से जुड़े फैसले लेने के लिए समय अच्छा है।
1213
Image Credit : Getty
कुंभ राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
परिवार में आपका प्रभाव थोड़ा कम महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य में हल्की कमजोरी रह सकती है, इसलिए आराम भी करें। व्यवहार में लचीलापन बनाए रखना जरूरी होगा। जल्दी सफलता पाने के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है।
1313
Image Credit : Getty
मीन राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
निवेश के लिए समय अनुकूल है। अपने फैसलों पर भरोसा बनाए रखेंगे और उनका लाभ भी मिलेगा। पुराने मामलों या कानूनी विवादों में सफलता मिलने के संकेत हैं। काम की गुणवत्ता बेहतर होगी और लोग आपकी सराहना करेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बिताएंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.