Aaj ka Rashifal 8 August 2026: धनु के लिए चुनौतियां लेकर आएगा शनिवार, मकर को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल

Published on 7 अग॰ 2026

Aaj Ka Rashifal 8 August 2026 Friday Saturday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 8 अगस्त 2026 को ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग (Hindu Panchank) के अनुसार शनिवार को सावन कृष्ण पक्ष की दशमीं तिथि रहेगी। राशि चक्र की कौन सी राशि के लिए दिन खास होगा, किसे सावधान रहना होगा, पढ़ें 8 अगस्त का राशिफल।

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल 

करियर और कारोबार

धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में शनिवार को  कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में रुकावटें आने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है।

शिक्षा और सलाह

महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले माता-पिता या परिवार के अनुभवी सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

प्रेम और पारिवारिक जीवन

अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं। वहीं, दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3, 9

अचूक उपाय: भगवान विष्णु को चने की दाल और गुड़ अर्पित करें।

Weekly Horoscope 10-16 August 2026: धनु के लिए लंबी यात्रा के योग, मकर के शत्रु होंगे परास्त, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल 

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल 

करियर और कारोबार

मकर राशि के जातकों को आलस्य छोड़कर पूरे उत्साह के साथ काम करना होगा। नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं, जिससे आय में बढ़ोतरी होगी। निवेश करते समय किसी की बातों में आकर जल्दबाजी न करें।

शिक्षा और अनुभव

यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में करियर के लिए उपयोगी साबित होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होने के भी संकेत हैं।

प्रेम और पारिवारिक जीवन

प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा, लेकिन अपनी समझदारी और बुद्धिमत्ता से आप आगे निकलेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सक्रिय भागीदारी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: नेवी ब्लू

शुभ अंक: 8, 5

अचूक उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंदों को काले जूते या वस्त्र दान करें।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 10-16 August 2026: मसूर की दाल दान करने से बनेंगे सिंह को मुकदमों में मिलेगी सफलता, इस सप्ताह 10-11-12 कन्या के लिए लकी,  तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल 

करियर और कारोबार

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिवार को सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी बनेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नई गाड़ी खरीदने की योजना भी साकार हो सकती है।

शिक्षा और संतान

संतान से जुड़ी परेशानियां परिवार के सहयोग से दूर होंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं।

प्रेम और पारिवारिक जीवन

शनिवार को लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए निकल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग और स्नेह भी बना रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी/नीला
शुभ अंक: 6, 8

अचूक उपाय: शनिवार को सरसों के तेल का दान करें और शमी के पौधे की पूजा करें।

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल 

करियर और कारोबार

मीन राशि के जातकों को शनिवार को  किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी से बचना चाहिए। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला फिलहाल कुछ समय के लिए अटक सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचने के लिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा।

स्वास्थ्य और सावधानी

जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।

प्रेम और पारिवारिक जीवन

जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय परेशानी का कारण बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग करें और उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास करें।

शुभ रंग: केसरिया/गोल्डन
शुभ अंक: 3, 7

अचूक उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें तथा काले तिल और जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 10-16 August 2026: मेष वाले कचहरी के कामों में रहें सावधान, उड़द की दाल से बनेंगे वृष के काम, मिथुन-कर्क साप्ताहिक राशिफल