
आमिर खान की सुपरहीरो फिल्म
Aamir Khan Superhero Movie: मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान लंबे समय से ‘ललकारा’ नाम की पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. माना जा रहा है कि इसी साल नवंबर में इस पिक्चर की शूटिंग शुरू हो सकती है. डायरेक्शन की कमान आशुतोष गोवारिकर संभाल रहे हैं. इसी बीच अब एक और फिल्म से आमिर का नाम जुड़ रहा है. वो एक सुपरहीरो फिल्म करने की तैयारी में हैं.
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो आमिर खान अपने पुराने दोस्त मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर आर बाल्की के साथ एक प्रोजेक्ट पर बातचीत कर रहे हैं. अभी ये प्रोजेक्ट शुरुआती स्टेज में हैं और अभी नाम भी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन खबर है कि आमिर ने इसको करने को लेकर दिलचस्पी दिखाई है.
स्क्रिप्ट पर चल रहा काम
रिपोर्ट में कहा गया कि फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर तेजी से काम चल रहा है. आमिर को अप्रोच किया गया है. वो फिल्म करने को तैयार हैं. उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपना इंटरेस्ट जाहिर किया है, लेकिन अभी तक मेकर्स और उनके बीच फिल्म को लेकर कोई पक्का वादा नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में इसको लेकर बातचीत आगे बढ़ेगी. फिलहाल मेकर्स स्क्रिप्ट और फिल्म का विजन फाइनल होने का इंतजार कर रहे हैं.
साजिद और आमिर का पहला प्रोजेक्ट
आमिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वो एक ऐसे एक्टर हैं, जो स्क्रीनप्ले फाइनल होने के बाद ही किसी प्रोजेक्ट को लेकर हामी भरते हैं. ऐसे में मेकर्स आमिर के साथ मिलकर इसपर काम कर रहे हैं. अगर सबकुछ सही रहा तो आने वाले समय में आमिर हमें एक सुपरहीरो फिल्म में दिखेंगे. ये पहली बार होगा जब आमिर और साजिद नाडियाडवाला किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करेंगे. दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है, लेकिन दोनों ने अब तक कभी साथ काम नहीं किया.
ये भी पढ़ें-
स्टारडम का जलवा या स्क्रीनप्ले की ढील? जानिए किन 5 मोर्चों पर दर्शकों की उम्मीदों से थोड़ी पीछे रह गई हैवान
बिना ट्रेलर के रिलीज होगी नानी की द पैराडाइज, जाने फिल्म के बारे में 5 बड़ी डिटेल्स
बहरहाल, इसके अलावा आने वाले समय में आमिर ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल में भी नजर आएंगे. एक बार फिर से पर्दे पर आमिर, शरमन जोशी और आर.माधवन की तिकड़ी दिखेगी. डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ‘3 इडियट्स 2’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. राजकुमार हिरानी खुद सीक्वल कंफर्म कर चुके हैं. हिरानी के अनुसार पहले पार्ट की कहानी जहां पर खत्म हुई थी, दूसरे पार्ट की कहानी उससे 15-20 साल आगे की होगी.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More