बहादुरगढ़ ACB रेड: 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से 3 लोगों के नाम हटाने के लिए मांगी थी रिश्वत - Haribhoomi

Published on 22 सित॰ 2026

ASI ने एक आपराधिक मामले (FIR No. 502) से शिकायतकर्ता की पत्नी (अनु चहल), साली (जन्नत) और ससुर (धर्मेंद्र) का नाम निकालने के बदले यह रिश्वत मांगी थी। पीड़ित की शिकायत के बाद झज्जर ACB की टीम ने जाल बिछाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Bahadurgarh ACB raid.

बहादुरगढ़ में ACB ने 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार।

  • Published: 22 Sep 2026, 10:44 AM IST
  • Last Updated: 22 Sep 2026, 10:44 AM IST

बहादुरगढ़ ACB रेड: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झज्जर जिले के थाना सिटी बहादुरगढ़ में तैनात एएसआई नवीन को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 30, दिनांक 21.09.2026, धारा 7 पीसी एक्ट, थाना एसवी एंड एसीबी रोहतक में मामला दर्ज किया गया है।

 जानिए क्या था मामला 
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि आरोपी एएसआई नवीन, जो थाना सिटी बहादुरगढ़ में जांच अधिकारी के पद पर तैनात था, ने शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की है।

बाद में रिश्वत की राशि 1.50 लाख रुपये में तय हुई।आरोपी द्वारा यह रिश्वत शिकायतकर्ता की पत्नी अनु चहल, साली जन्नत तथा ससुर धर्मेंद्र का नाम एक आपराधिक मामले से हटाने की एवज में मांगी गई थी। 

संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज 
संबंधित मामला एफआईआर नंबर 502, दिनांक 07.12.2024, धारा 406, 420 आईपीसी, थाना सिटी बहादुरगढ़ में शिकायतकर्ता की सास सुनीता चहल के खिलाफ दर्ज है।शिकायत प्राप्त होने के बाद एसवी एंड एसीबी की टीम ने नियमानुसार जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी एएसआई नवीन, नंबर 688/जेझेआर, को 1,50,000 रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

 पुलिस की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति 
यह ट्रैप कार्रवाई एसवी एंड एसीबी यूनिट झज्जर के नेतृत्व में की गई। हरियाणा पुलिस की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत रिश्वतखोरी में संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

हरियाणा के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi  या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।