
भारत में नए स्कूटर्स लॉन्च करेगी Piaggio, Activa और Jupiter को मिलेगी कड़ी टक्कर
इटली की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Piaggio भारतीय बाजार के लिए नई कम्यूटर स्कूटर रेंज तैयार कर रही है. कंपनी ने जानकारी दी है कि ये सीरीज 2027 की पहली छमाही में लॉन्च की जा सकती है.इन स्कूटर्स को खासतौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है और कंपनी एक ही ब्रांड के तहत कई अलग-अलग मॉडल पेश करेगी.
Piaggio नया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करेगी
नई स्कूटर रेंज के लिए Piaggio एक बिल्कुल नया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करेगी. शुरुआत में कंपनी का पूरा फोकस भारतीय बाजार पर रहेगा. बाद में जरूरत के अनुसार इन स्कूटर्स का निर्यात दूसरे देशों, खासकर अफ्रीका, में भी किया जा सकता है. फिलहाल Piaggio भारत में प्रीमियम Vespa स्कूटर बेचती है, लेकिन आने वाली नई रेंज आम ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी.
किससे होगा मुकाबला
इन नए स्कूटर्स का मुकाबला देश के सबसे लोकप्रिय मॉडल जैसे Honda Activa, TVS Jupiter और Suzuki Access से होगा. ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी इनकी कीमत भी इन स्कूटर्स के आस-पास रख सकती है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आकर्षित किए जा सकें.दूसरी ओर, भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है. TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta जैसे मॉडल लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. इन स्कूटर्स ने बिक्री के मामले में कई पेट्रोल स्कूटर्स को पीछे छोड़ दिया है, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है.
TVS iQube फीचर्स
अगर TVS iQube की बात करें, तो इसमें एलईडी हेडलाइट, बड़ी टचस्क्रीन, सीट के नीचे 32 लीटर का स्टोरेज और पीछे बैठने वाले के लिए बैकरेस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह कई बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इसका टॉप वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने में सक्षम है.
कुल मिलाकर आने वाले वर्षों में भारतीय स्कूटर बाजार में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है. एक तरफ नए पेट्रोल स्कूटर्स की एंट्री होगी, तो दूसरी ओर इलेक्ट्रिक मॉडल भी तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं. इससे ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा विकल्प और बेहतर तकनीक वाले स्कूटर्स मिलेंगे.
यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki ला रही है कई नई कारें, Fronx हाइब्रिड और विटारा फेसलिफ्ट समेत इन मॉडल्स का है इंतजार
बारिश के बाद कार नहीं हो रही स्टार्ट? तुरंत चेक करें ये 5 जरूरी चीजें, बच सकता है बड़ा खर्च

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More