स्पोर्ट्सवियर कंपनी Adidas के कर्मचारियों पर गाज गिरी है. कंपनी ने अपने गड़गांव स्थित टेक हब से बड़े लेवल पर छंटनी करना शुरू कर दिया है. जिससे करीब 50 प्रतिशत स्टाफ आहत हुआ है.
Written By : प्रतीक्षा राणावत | Updated at : 16 Sep 2026 11:37 PM (IST)

Adidas से होगी करीब 50% स्टाफ की छंटनी
Source : ABP Live
इन दिनों कई कंपनियों में छंटनी का दौर चल रहा है. कई बड़ी कंपनियों ने हाल ही में अपने स्टाफ को निकाला है. जिसके बाद अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है, ये नाम स्पोर्ट्सवियर कंपनी Adidas का है. खबरों की मानें तो कंपनी करीब 50 प्रतिशत स्टाफ की छंटनी करने जा रही है.
Wocult की रिपोर्ट के मुताबिक, इस छंटनी से करीब 350 या उससे ज्यादा कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं. कंपनी ने भारत में अपने गुरुग्राम स्थित टेक्नोलॉजी हब में बड़े लेवल पर कर्मचारियों की छंटनी शुरू की है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने मंगलवार, 15 सितंबर को हुई एक टाउन हॉल मीटिंग में इसक जानकारी कर्मचारियों को दी है.
ये भी पढ़ें: अडानी को पछाड़कर TikTok के फाउंडर बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, लिस्ट में और किसका नाम
किस- किस पर गिरी गाज?
Adidas के गुरुग्राम स्थित टेक हब में करीब 700 कर्मचारी काम करते हैं. ऐसे में करीब 45% से 50% कर्मचारियों की नौकरियों पर असर पड़ने की बात कही जा रही है. प्रभावित कर्मचारियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डाटा साइटिस्ट और डाटा इंजीनियर्स का नाम शामिल है. हालांकि Adidas ने कर्मचारियों की संख्या में कमी किए जाने की पुष्टि की है लेकिन कितने कर्मचारियों की नौकरी जाएगी इसकी सटीक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.
क्या बोली कंपनी?
कंपनी के अनुसार, ये बदलाव कारोबार की बदलती जरूरतों के हिसाब से कंपनी के काम करने के तरीके को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है. इसका उद्देश्य संगठन को सरल बनाना, जरूरी क्षमताओं को मजबूत करना और लंबे समय में कंपनी की ग्रोथ के लिए खुद को तैयार करना है.
ये भी पढ़ें: आज से खुल गया Hero Motors का IPO, क्या पैसा लगाना रहेगा सही?
दो चरणों में होगी छंटनी
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभावित कर्मचारियों को दो ग्रुप्स में बांटा गया है. पहले ग्रुप में कर्मचारियों को 15 सितंबर को ही नौकरी से जुड़े एग्जिट लेटर दे दिए गए. वहीं दूसरे ग्रुप मेंबर्स को 15 दिसंबर तक कंपनी में काम करना होगा. इस दौरान उन्हें दूसरे टेक्नोलॉजी हब में काम कर रहे कर्मचारियों को अपना काम सौंपना होगा. दूसरे समूह के कर्मचारियों को Adidas के अंदर किसी दूसरी नौकरी की तलाश करने के लिए भी समय दिया गया है.

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है
Read More
Published at : 16 Sep 2026 11:37 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola