हजारों जूते-चप्पलों के बीच खोजना था अपना जूता, शख्स ने AI को लगाया काम पर, फिर जो हुआ Video में खुद देख लें

Published on 15 अग॰ 2026

Image

AI को सौंपा जूता खोजने का काम (Instagram/@ShubhangBorkar)

आज के समय में AI का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई, नौकरी या जानकारी हासिल करने तक सीमित नहीं रह गया है। लोग अपनी रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियों को हल करने के लिए भी AI की मदद ले रहे हैं। इसका एक मजेदार उदाहरण सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला, जहां एक शख्स ने 1000 से ज्यादा जूतों के बीच अपना जूता ढूंढने के लिए ChatGPT की मदद ले ली।

मंदिर के बाहर लगा था जूते-चप्पलों का अंबार

दरअसल, यह मामला उज्जैन के महाकाल मंदिर का बताया जा रहा है। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे एक शख्स के सामने उस समय मुश्किल खड़ी हो गई, जब बाहर रखे सैकड़ों जूतों के बीच उसे अपना जूता ढूंढना था। जूतों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि हर जूते को देखकर अपना जूता तलाशना काफी मुश्किल काम था।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

जूतों के ढेर ने बढ़ाई परेशानी

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ShubhangBorkar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शुभांग मंदिर के बाहर रखे जूतों के बीच अपना जूता तलाशते नजर आ रहा है। वहां अलग-अलग रंग और डिजाइन के इतने सारे जूते-चप्पल थे कि उसे देखने के बाद कुछ ही मिनटों में किसी का भी दिमाग घूम सकता है। ऐसे में शख्स ने एक-एक जूता देखने के बजाय कुछ अलग करने का सोचा और उसने उन जूते-चप्पलों के ढेर की फोटो ChatGPT को भेज दी और उसे कमांड देते हुए कहा कि इसमें मेरे जूते को खोजकर दिखाओ।

ChatGPT ने तस्वीर देखकर तुरंत की मदद

वीडियो (Video) के मुताबिक, शख्स ने AI को बताया कि वह मंदिर के बाहर अपने जूतों के बीच अपना जूता ढूंढ नहीं पा रहा है। इसके बाद उसने ChatGPT को अपने जूते के रंग, डिजाइन और दूसरी पहचान से जुड़ी जानकारी दी। जिसके बाद उन जानकारी के आधार पर Chat GPT ने तस्वीर को समझने की कोशिश की और फिर AI ने तस्वीर में मौजूद जूतों को देखकर शख्स को अपना जूता पहचानने में मदद की। यानी जिस काम में उन्हें सैकड़ों जूतों के बीच काफी समय लग सकता था, उसमें AI की मदद से उनका काम आसान हो गया।

लोगों को पसंद आया AI का ये अंदाज

वीडियो (Video) सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस अनोखे इस्तेमाल को देखकर हैरान हैं। आमतौर पर लोग ChatGPT से सवाल पूछने, कंटेंट लिखवाने या पढ़ाई से जुड़ी मदद लेते हैं लेकिन जूता ढूंढने के लिए AI का इस्तेमाल देखकर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं। कई यूजर्स ने मजाक करते हुए कहा कि अब AI से इंसान कोई भी काम करवा सकता है। वहीं, कुछ लोगों ने इस तरीके को काफी स्मार्ट बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav

पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Viral

End of Article