एजुकेशन
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jul 11, 2026, 01:55 PM IST
AIIMS INI CET 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने INI CET जुलाई 2026 सेशन की काउंसलिंग के राउंड-2 (Round-2) सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर घोषित कर दिया है।
![]()
AIIMS INI CET 2026 Round 2
AIIMS INI CET 2026 Round 2 Seat Allotment Result: मेडिकल के पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे डॉक्टरों के लिए बड़ी खबर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने INI CET जुलाई 2026 सेशन की काउंसलिंग के राउंड-2 (Round-2) सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अगर आपने दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग लिया था, तो अब आप MD, MS, MDS, DM (6 साल) और MCh (6 साल) कोर्सेज का अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए एम्स ने रैंक-वाइज पूरी लिस्ट जारी की है।
कहरं और कैसे देखें पाएंगे रिजल्ट?
रिजल्ट देखने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और आसान है:
- सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Academic Courses' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'INI-CET(MD/MS/MCh(6yrs)/DM(6yrs))' का विकल्प चुनें।
- वहां आपको 'Notification of Round-2 Seat Allotment Result' का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करके PDF डाउनलोड कर लें।
- पीडीएफ खुलने के बाद Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या रैंक सर्च करें।
रिपोर्टिंग के समय साथ रखें ये जरूरी दस्तावेज
अगर आपको सीट अलॉट हो गई है, तो तय समय के अंदर नीचे दिए गए ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी के सेट लेकर अलॉटेड कॉलेज पहुंचना होगा:
- INI CET 2026 Admit Card और रैंक कार्ड
- राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट लेटर
- MBBS/BDS की डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट
- कंपल्सरी रोटेटरी इंटर्नशिप (Compulsory Rotatory Internship) पूरा होने का सर्टिफिकेट
- MCI/NMC या स्टेट मेडिकल काउंसिल का स्थायी (Permanent) या प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि)
- कैटेगरी या रिजर्वेशन सर्टिफिकेट (EWS/OBC/SC/ST/PwBD - यदि लागू हो)
- हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो
सीट मिलने के बाद किन बातों का रखें ध्यान?
अक्सर उम्मीदवार अलॉटमेंट लिस्ट देखने के बाद कुछ जरूरी प्रक्रियाओं में गलती कर बैठते हैं। काउंसलिंग के कड़े नियमों को देखते हुए इन बातों पर जरूर ध्यान दें:
'Option-1' और 'Option-2' का चुनाव: सीट अलॉट होने के बाद आपको एम्स के पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी चॉइस लॉक करनी होगी। अगर आप मिली हुई सीट से पूरी तरह संतुष्ट हैं और आगे काउंसलिंग नहीं चाहते, तो Option-1 (Accept & Freeze) चुनें। अगर आप सीट तो सुरक्षित रखना चाहते हैं लेकिन ओपन/स्पॉट राउंड में अपग्रेडेशन का चांस देखना चाहते हैं, तो Option-2 चुनें। तय समय में चॉइस न चुनने पर सीट रद्द हो सकती है।
ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स बनाम सिक्योरिटी मनी: रिपोर्टिंग के समय आपको अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स अलॉटेड संस्थान में जमा करने होंगे। यदि किसी वजह से आपके ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स कहीं और जमा हैं, तो आपको संस्थान के नाम पर तय राशि का डिमांड ड्राफ्ट (DD)/सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा, जिसकी पुष्टि एम्स की गाइडलाइन से जरूर कर लें।
सर्टिफिकेट की 'कट-ऑफ' तारीख: अगर आपने OBC या EWS कैटेगरी से सीट हासिल की है, तो ध्यान रखें कि आपका सर्टिफिकेट एम्स द्वारा तय की गई 'क्रूशियल डेट' (Crucial Date) के दायरे में ही बना होना चाहिए। पुराना या कट-ऑफ डेट के बाद का सर्टिफिकेट होने पर जनरल कैटेगरी के तहत सीट का रिव्यू होता है, जिससे सीट छूटने का खतरा रहता है।
काउंसलिंग शेड्यूल में किसी भी अचानक बदलाव या जरूरी नोटिफिकेशन के लिए किसी अन्य अनऑफिशियल सोर्स के बजाय केवल मुख्य पोर्टल aiimsexams.ac.in पर ही भरोसा करें।
![]()
नीलाक्ष सिंह author
नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें
- Hindi News
- Education
End of Article