![]()
Airtel Recharge Plan
Airtel ने अपने कई लोकप्रिय प्रीपेड रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। इनमें 299 रुपये, 319 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये, 649 रुपये और 799 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इन प्लान के हटने के बाद Airtel यूजर्स के बीच चिंता बढ़ गई है। इसे अब रिचार्ज प्लान महंगे होने की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर 299 रुपये वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए अहम था, जो कम कीमत में रोजाना डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते थे।
299 रुपये वाले प्लान में मिलते थे ये फायदे
299 रुपये वाला Airtel का प्लान कंपनी के सबसे किफायती विकल्पों में से एक था। इसमें ग्राहकों को 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते थे। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की थी। इसके अलावा प्लान में Hello Tunes का लाभ भी दिया जाता था। इस प्लान के बंद होने से कम बजट में रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के पास विकल्प कम हो सकते हैं।
319, 649 और 799 रुपये वाले प्लान भी हटे
299 रुपये के अलावा Airtel ने 319 रुपये, 649 रुपये और 799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान भी हटा दिए हैं। इन प्लान में अलग-अलग वैलिडिटी के साथ करीब 1.5GB डेली डेटा जैसे फायदे दिए जाते थे। कंपनी ने इन प्लान को हटाने के पीछे फिलहाल कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है।
UP और उत्तराखंड में 579 और 619 रुपये वाले प्लान भी बंद
Airtel ने 579 रुपये और 619 रुपये वाले प्लान को भी कुछ टेलीकॉम सर्किल में बंद किया है। फिलहाल इन दोनों प्लान के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सर्किल में उपलब्ध नहीं होने की जानकारी सामने आई है, जबकि कुछ अन्य क्षेत्रों में ये अभी भी दिखाई दे रहे हैं। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी अलग-अलग सर्किल में अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो में बदलाव कर रही है।
859 रुपये वाला प्लान भी हुआ महंगा
Airtel ने 859 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है। खास बात यह है कि कीमत बढ़ाने के बावजूद इसमें कोई अतिरिक्त लाभ नहीं जोड़ा गया है यानी ग्राहकों को पहले मिलने वाले बेनिफिट के लिए अब 40 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
5G की ओर बढ़ रहा है टेलीकॉम बाजार?
Airtel के इन बदलावों को ऐसे समय में देखा जा रहा है जब भारत में 5G सेवाओं का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। 4G प्लान के कुछ सस्ते विकल्पों को हटाना या उनकी कीमत बढ़ाना भविष्य में 5G सेवाओं के लिए ज्यादा टैरिफ की ओर इशारा कर सकता है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि Airtel के मौजूदा बदलाव सीधे तौर पर 5G कीमतों की रणनीति से जुड़े हैं।
Jio और Vi पर भी नजर
टेलीकॉम सेक्टर में टैरिफ को लेकर बदलाव सिर्फ Airtel तक सीमित नहीं हैं। Reliance Jio और Vodafone Idea भी अपने प्लान और कीमतों में समय-समय पर बदलाव करते रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में ग्राहकों के लिए रिचार्ज प्लान और उनकी कीमतों के बीच तुलना करना और भी महत्वपूर्ण हो सकता है।
![]()
प्रदीप पाण्डेयauthor
प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Tech-Gadgets
End of Article