Updated On: Aug 02, 2026 | 08:01 AM IST
विज्ञापन
सार
Aishwarya Rai Rani Mukerji Friendship: एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन ने रानी मुखर्जी के साथ अपनी गहरी दोस्ती और वर्ल्ड टूर के अनसुने किस्से शेयर किए थे, जो बाद में विवाद की वजह से दूरियां बढ़ गईं

ऐश्वर्या राय बच्चन और रानी मुखर्जी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Aishwarya Rai Rani Mukerji Controversy: बॉलीवुड में बनने वाली कई दोस्तियां मिसाल बनती हैं, तो कुछ वक्त के थपेड़ों के साथ इतिहास के पन्नों में दफन हो जाती हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा हिंदी सिनेमा की दो दिग्गज अभिनेत्रियों, ऐश्वर्या राय बच्चन और रानी मुखर्जी का है। एक समय था जब इन दोनों अभिनेत्रियां के बीच बेहद खूबसूरत और मजबूत रिश्ता था।
ऐश्वर्या राय ने खुद एक पुराने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि कैसे एक अंतरराष्ट्रीय दौरे ने उनके बीच के समीकरण को पूरी तरह बदल दिया था। उन्होंने बहुत ही संजीदगी से बताया था कि ग्लैमर इंडस्ट्री में भी सच्ची दोस्ती मुमकिन है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने मशहूर टॉक शो में अपनी और रानी मुखर्जी की बॉन्डिंग को लेकर खुलकर बात की थी।
कैसे शुरू हुआ था दोनों के बीच यह खास सफर
ऐश्वर्या राय ने बताया था कि ‘लगभग 2 साल पहले उनकी मुलाकात सामान्य तरीके से हुई थी। इसके बाद दोनों एक साथ अपने पहले इंटरनेशनल वर्ल्ड टूर पर गईं, जहां उन्हें शो करने थे। इस सफर के दौरान दोनों कलाकारों को लगभग 45 दिनों तक एक साथ रहने, काम करने और परफॉर्म करने का मौका मिला।’
सम्बंधित ख़बरें
ऐश्वर्या के मुताबिक, इस लंबे समय ने उन्हें एक-दूसरे को करीब से समझने का मौका दिया। दोनों अपने परिवारों के साथ थीं, जिससे उनके बीच का सहज रिश्ता और अधिक गहरा होता चला गया।
उस दौर में ऐश्वर्या राय ने रानी मुखर्जी की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने रानी को एक बहुत ही मिलनसार और सहज स्वभाव की लड़की बताया था।
टीवी स्क्रीन पर जब रानी मुखर्जी ने भेजा अपना प्यार
इस दोस्ती की गहराई सिर्फ ऐश्वर्या राय की बातों में ही नहीं, बल्कि रानी मुखर्जी के जज्बातों में भी दिखती थी। इसी शो के दौरान रानी मुखर्जी ने ऐश्वर्या के लिए एक बेहद खास और प्यारा वीडियो मैसेज भेजा था। रानी ने मजाकिया और भावुक अंदाज में ऐश्वर्या से अपने प्यार का इजहार किया था।
उन्होंने कहा था कि भले ही वे दिल्ली में न मिल पाई हों और उनकी व्यस्तताओं के कारण कुछ शिकायतें रही हों, लेकिन उनके दिल में ऐश्वर्या के लिए सिर्फ और सिर्फ प्यार है। रानी ने टेलीविजन के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने यह इच्छा जताई थी कि वे दोनों हमेशा इसी तरह अच्छी दोस्त बनी रहें।
एक फिल्म के फैसले ने कैसे बढ़ा दी दूरियां
यह खूबसूरत और मिसाल बनने वाली दोस्ती ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी। साल 2003 में दोनों के रिश्तों के बीच एक ऐसा मोड़ आया जिसने सब कुछ बदल कर रख दिया। फिल्म ‘चलते-चलते’ में पहले शाहरुख खान के साथ अहम भूमिका के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को चुना गया था।
ये भी पढ़ें: एकता कपूर ने इन अभिनेत्रियों की बदली किस्मत, आज टीवी से बॉलीवुड तक हैं बड़ा नाम
हालांकि, बाद की परिस्थितियों में ऐश्वर्या राय की जगह रानी मुखर्जी को इस फिल्म में कास्ट कर लिया गया। इस एक घटना ने दोनों हसिनाओं के बीच गहरे मतभेद पैदा कर दिए। इसके बाद दोनों के बीच ऐसी दरार पड़ी कि वे हमेशा के लिए एक-दूसरे से दूर हो गईं और यह रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित विवादों में बदल गया।
