Published: Tuesday, July 14, 2026, 10:12 [IST]
Akanksha Chamola: टीवी की फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों पॉपुलर रिएलिटी शो लॉक अप 2 में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दे रही हैं और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। लॉक-अप 2 के हालिया एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने एक बड़ा दावा किया है। आकांक्षा के इस नए दावे ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। लोगों के मन में आकांक्षा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।
आकांक्षा चमोला के नए दावे ने मचाया हंगामा
कुछ दिनों पहले आकांक्षा ने कैमरे पर सबके सामने ये बताया था कि वह 'बायसेक्सुअल' हैं लेकिन अब उन्होंने ये दावा किया है कि वह 'एसेक्सुअल' हैं। आकांक्षा लॉक अप में मौजूद कंटेस्टेंट वरुण यादव से बात कर रही थीं, जब उन्होंने बताया कि गौरव खन्ना से तलाक के बाद वह दोबारा शादी नहीं करना चाहतीं और उन्हें किसी के साथ इंटीमेट होने की इच्छा नहीं होती।
'मुझे अभी किसी के साथ इंटीमेट नहीं होना'
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक आकांक्षा चमोला ने कहा- मुझे डर बैठ गया है। सेक्सुअलिटी बदलती रहती है। आपके फेज के ऊपर होता है कि आप क्या करेंगे। मेरा अभी डिवोर्स हो रहा है, मुझे अभी किसी के साथ इंटीमेट नहीं होना। लड़कियों के साथ भी नहीं चाहिए, आदमियों के साथ भी नहीं चाहिए। मेरा अलग फेज चल रहा है इसे कहते हैं एसेक्सुअल।
आकांक्षा चमोला का 'बायसेक्सुअल' होने का खुलासा
-आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही शो के अंदर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने ये खुलासा किया था कि वह बायसेक्सुअल हैं। आकांक्षा ने शो के एक एपिसोड में कहा था- श्रेया कालरा ने ये मान लिया क्योंकि मुझे सबके साथ बहुत मजा आता है। मैंने उसे अपनी तरफ से कभी नहीं बताया कि मैं बायसेक्सुअल हूं लेकिन ये मेरे सीक्रेट्स में से एक है। मैं शादी से पहले बायसेक्सुअल थी। मेरे कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप रहे हैं। हालांकि वो इंटिमेट नहीं रहे हैं लेकिन मैं कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रही हूं।
-आकांक्षा चमोला ने आगे कहा था- मुझे औरतें पसंद हैं। ये मेरा सेफ स्पेस है। ये बहुत मेल-डॉमिनेटेड दुनिया है और इसलिए आप औरतों के साथ एक कम्फर्ट जोन बना लेते हैं। मुझे वह फेमिनिन एनर्जी पसंद है। मैं इससे खुश रहती हूं। एक ऐसे समाज में जहां लोग सोचते हैं कि लड़कियां हमेशा एक-दूसरे से मुकाबला करती रहती हैं और जलती हैं, मैं इससे सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है कि मैं ही इस खेल में पहले दिन से ही एक्सपोज हो रही हूं।
आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना का हो रहा तलाक
-जानकारी के अनुसार आकांक्षा चमोला ने टीवी के फेमस एक्टर गौरव खन्ना से नवंबर 2016 में शादी की थी। फिलहाल खबर है कि दोनों अलग हो रहे हैं। लॉक-अप 2 के प्रीमियर एपिसोड के दौरान, आकांक्षा चमोला ने ये बताया था कि वो पिछले 18 महीने से पति गौरव से अलग रह रही हैं।
-हालांकि जब गौरव खन्ना बाद में शो में आए, तो उन्होंने कहा- हमने बस तलाक पर बात की है, कोई पिटीशन साइन नहीं हुई है। कुछ भी ऑफिशियल नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि कानूनी तौर पर, वह अभी भी एक कपल हैं।