कानपुर में भारी बारिश के पूर्वानुमान और सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुए 24 अगस्त को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
All School Closed Tomorrow Declared || Image- IBC24 News File
Modified Date: August 23, 2026 / 08:54 pm IST
Published Date: August 23, 2026 8:53 pm IST
HIGHLIGHTS
- 24 अगस्त को सभी स्कूल रहेंगे बंद
- कक्षा 1 से 12 तक लागू रहेगा आदेश
- भारी बारिश और सावन सोमवार बनी वजह
कानपुर: जिले में भारी बारिश के पूर्वानुमान और सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुए 24 अगस्त को सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। (All School Closed Tomorrow Declared) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी के निर्देश पर अवकाश का आदेश जारी किया है। इसके तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
School Close in Uttar Pradesh: ये स्कूल आएंगे दायरे में
आदेश का दायरा परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और माध्यमिक बोर्ड से संचालित स्कूलों पर भी लागू होगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
School Holiday Declared Today: स्कूली बच्चों के सुरक्षा का ध्यान
प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। (All School Closed Tomorrow Declared) इसके अलावा सावन के अंतिम सोमवार को होने वाली धार्मिक गतिविधियों और संभावित भीड़ को देखते हुए भी विद्यालय बंद रखने का फैसला किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
हम हर महीने न्यूयॉर्क शहर के आकार के बराबर एक नया शहर बना रहे हैं, जलवायु के लिए चिंताजनक बात
संकट को अवसर में बदलने वाली पांच भारतीय कंपनियों की कहानी बताएगी नई किताब
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाने का आरोप, वीडियो वायरल
ग्रासिम को वित्त वर्ष 2026-27 में दो लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद: कुमार मंगलम बिड़ला
लाल गेंद के खेल पर काम करने के लिए आईपीएल का मौका छोड़ा सारांश ने: चंद्रकांत पंडित
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: Q1. कानपुर में स्कूल कब बंद रहेंगे?
उत्तर: जिले में 24 अगस्त 2026 को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
प्रश्न 2: Q2. किन कक्षाओं के स्कूल बंद रहेंगे?
उत्तर: कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी और निजी विद्यालय बंद रहेंगे।
प्रश्न 3: Q3. स्कूल बंद करने का फैसला क्यों लिया गया?
उत्तर: भारी बारिश के पूर्वानुमान और सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुए फैसला लिया गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
Web Title: Kanpur Schools Closed on August 24 Due to Heavy Rain Forecast and Sawan Last Monday
शहर की खबरें
advertisement will close in 10 seconds ×