मुआय थाई से AMAR तक... मैत्री-XVअभ्यास में भारत-थाई सैनिकों ने दिखाया युद्ध कौशल

Published on 26 अग॰ 2026

मुआय थाई से AMAR तक... मैत्री-XVअभ्यास में भारत-थाई सैनिकों ने दिखाया युद्ध कौशल

संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मैत्री-XV'

थाईलैंड में चल रहे भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री-XV के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने युद्ध कौशल और ऑपरेशनल अनुभव साझा किए. अभ्यास के मौजूदा चरण में भारतीय सेना और रॉयल थाई आर्मी के जवानों ने एक-दूसरे की सैन्य परंपराओं और लड़ाकू क्षमताओं को करीब से जाना.

अभ्यास का सबसे खास आकर्षण मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण रहा। रॉयल थाई आर्मी ने अपने पारंपरिक मुआय थाई युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया, जबकि भारतीय सेना ने आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन (AMAR) का प्रदर्शन किया. AMAR भारतीय सेना की क्लोज-कॉम्बैट और आत्मरक्षा प्रणाली है. इस दौरान दोनों सेनाओं की शारीरिक क्षमता, अनुशासन और युद्धक तैयारी की झलक देखने को मिली.

India Thailand Joint Exercise Maitree Xv (3)

अलग-अलग तकनीकों का प्रदर्शन

भारतीय सेना के जवानों ने मोबाइल व्हीकल चेक पोस्ट ड्रिल, कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन और रूम इंटरवेंशन तकनीकों का भी प्रदर्शन किया. इन गतिविधियों का उद्देश्य समन्वित कार्रवाई, सामरिक सटीकता, परिस्थितियों की बेहतर समझ और अर्ध-शहरी इलाकों में प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना है.

India Thailand Joint Exercise Maitree Xv

सुरक्षित तरीके से निपटने की प्रक्रिया

अभ्यास के दौरान आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की पहचान और काउंटर-आईईडी उपायों पर भी संयुक्त प्रशिक्षण दिया गया. इससे दोनों सेनाओं को संभावित खतरों की पहचान और उनसे सुरक्षित तरीके से निपटने की प्रक्रियाओं को साझा करने का अवसर मिला.

India Thailand Joint Exercise Maitree Xv (1)

मैत्री-XV का 15वां संस्करण

मैत्री-XV का 15वां संस्करण 18 से 31 अगस्त 2026 तक थाईलैंड के सुरत थानी स्थित विभावदी रंगसिट कैंप में आयोजित किया जा रहा है. इस अभ्यास में भारतीय सेना और रॉयल थाई आर्मी के 85-85 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं.भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व 9 गोरखा राइफल्स और थाई सेना का प्रतिनिधित्व 3rd Battalion, 25th Infantry Brigade कर रही है.

संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य

इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद-रोधी और विद्रोह-रोधी अभियानों में दोनों सेनाओं के बीच तालमेल, आपसी समझ और सैन्य सहयोग को मजबूत करना है. अभ्यास का उद्घाटन रॉयल थाई आर्मी के 4th आर्मी एरिया के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नोराथिप फोयनोक की मौजूदगी में हुआ था.

अंजू निर्वाण

अंजू निर्वाण

अंजू निर्वाण भारत की लीडिंग डिफेंस पत्रकारों में से एक हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर अपनी सटीक रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जानी जाती हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने इंडिया टीवी, न्यूज़ 24, ज़ी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, ईटीवी और रिपब्लिक भारत जैसे प्रमुख समाचार चैनलों में रिपोर्टर, एंकर, प्रोड्यूसर और खोजी पत्रकार के रूप में काम किया है. सितंबर 2022 से अंजू निर्वाण टीवी9 भारतवर्ष में एसोसिएट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह रक्षा मामलों की कवरेज का नेतृत्व करती हैं, भारत के सैन्य आधुनिकीकरण, नौसेना की प्रगति, मिसाइल प्रणालियों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर कवरेज करती हैं. अंजू निर्वाण ने युद्ध क्षेत्रों से रिपोर्टिंग की है, अग्रिम पंक्ति के सैन्य अभ्यासों को कवर किया है और शीर्ष रक्षा अधिकारियों के इंटरव्यू किए हैं.

Read More

google button