Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 में Realme NARZO 100x 5G फोन पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसे ₹19,499 में खरीदा जा सकता है। यह फोन 8000mAh बैटर ...और पढ़ें

Amazon सेल: Realme के 8000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon पर इन दिनों ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 चल रही है। इस सेल के दौरान कई स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लायंसेज समेत सभी कैटगरी के प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी एक नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका है। सेल के दौरान realme NARZO 100x 5G फोन को काफी सस्ता मिल रहा है।
Realme के इस शानदार डिवाइस में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी 8,000mAh की बैटरी मिल रही है। साथ ही इस फोन में 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस वाला स्मूद 144Hz डिस्प्ले मिल रहा है। फोन में दमदार MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले डील के बारे में जान लेते हैं...
Realme NARZO 100x 5G पर डिस्काउंट ऑफर
Realme के इस दमदार फोन की कीमत वैसे तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर ₹31,999 है लेकिन अभी Great Freedom Sale के दौरान आप इस फोन को बिना किसी बैंक कार्ड ऑफर के सिर्फ ₹19,499 में खरीद सकते हैं। इस फोन पर 12,500 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर खास नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिल रहा है।

फोन को आप 1,530 रुपये से शुरू होने वाली नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप 18,500 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू अपने पुराने फोन के बदले ले सकते हैं।
Realme NARZO 100x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Realme NARZO 100x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh टाइटन बैटरी है, जो तीन दिन तक का रनटाइम दे सकती है। इसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 7 साल की बैटरी हेल्थ गारंटी भी मिल रही है।
फोन में 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला स्मूद 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले, 5,300mm² VC कूलिंग सिस्टम वाला MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर और AI इरेजर जैसे टूल्स के साथ 50MP AI डुअल कैमरा भी मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- Flipkart सेल: सैमसंग का ₹35,999 वाला 5G फोन सिर्फ ₹26,999 में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा