Amazon Sale आज रात से! iPhone 16 समेत इन प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट, यहां देखें पूरी डिटेल

Published on 7 अक्टू॰ 2026

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए Amazon ने अपना सबसे बड़ा फेस्टिव सीजन सेल शुरू करने का ऐलान कर दिया है. Amazon Great Indian Festival 2026 आज रात 12 बजे से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होगा. कंपनी का दावा है कि इस सेल में लाखों प्रोडक्ट्स पर इस साल की सबसे कम कीमत मिलेगी. Prime मेंबर्स को इसके अलावा एक्स्ट्रा बचत का फायदा मिलेगा. 

इस बार ऐमेजॉन ने सिर्फ डिस्काउंट पर दांव नहीं लगाया है. कंपनी फास्ट डिलीवरी, AI की मदद से शॉपिंग और छोटे शहरों तक डिलीवरी नेटवर्क बढ़ाने पर भी जोर दे रही है. यानी दिवाली की खरीदारी में इस बार मुकाबला सिर्फ कीमत का नहीं, बल्कि यह भी है कि सामान कितनी जल्दी आपके घर पहुंचता है.

iPhone 16 पर सबसे बड़ा सरप्राइज

सम्बंधित ख़बरें

इस सेल की सबसे दिलचस्प डील iPhone 16 से जुड़ी है. Amazon के मुताबिक, 8 अक्टूबर को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के कुछ ग्राहकों को iPhone 16 उसकी साल की सबसे कम कीमत पर Amazon Now के जरिए मिनटों में डिलीवर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: iPhone खरीदने वालों की मौज! 15, 16 और 17 पर धांसू ऑफर, कौन सा फोन लेना फायदेमंद?

iPhone 16 के 128GB मॉडल की कीमत सेल में ₹74,999 बताई गई है. इसमें Apple का A18 चिप, 48MP Fusion कैमरा और Apple Intelligence जैसे फीचर्स मिलते हैं.

यह ऑफर इसलिए खास है क्योंकि आम तौर पर फ्लैगशिप फोन की डिलीवरी के लिए कम से कम एक दिन का इंतजार करना पड़ता है. Amazon अब कुछ शहरों में इसी खरीदारी को मिनटों में डिलीवरी के साथ जोड़ रहा है.

Samsung से लेकर OnePlus तक, फोन पर बड़ी छूट

अगर iPhone आपकी पसंद नहीं है तो Amazon की सेल में Android फोन पर भी कई बड़े ऑफर हैं. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G ₹84,999 में मिल रहा है. इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 200MP कैमरा, Galaxy AI और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर हैं.

Samsung Galaxy A56 5G की कीमत ₹31,999 रखी गई है, जबकि OnePlus Nord CE6 8GB+128GB मॉडल ₹33,999 में मिल रहा है.

Amazon की ओर से स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स पर इस साल की सबसे कम कीमत देने का दावा किया गया है. इसके अलावा SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे.

सिर्फ फोन नहीं, MacBook से लेकर TV तक पर ऑफर

Apple MacBook Neo 13-inch को ₹68,990 में लिस्ट किया गया है. Apple Watch Series 11 ₹35,999, Sony WH-1000XM6 हेडफोन ₹34,920 और JBL Vibe Beam 2 ईयरबड्स ₹2,799 में मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Amazon सेल में ₹11 हजार सस्ता हुआ MacBook, कीमत धड़ाम!

टीवी खरीदने वालों के लिए TCL का 55-inch QD-Mini LED 4K TV ₹59,990 में उपलब्ध है. वहीं boAt का 30,000mAh पावर बैंक ₹3,199 में मिल रहा है.

Amazon का कहना है कि टॉप इलेक्ट्रॉनिक्स, लैपटॉप, टैबलेट और अप्लायंसेज पर 80% तक की छूट मिल सकती है. फैशन और ब्यूटी में भी 80% तक, होम और फर्नीचर में 75% तक और किताबों, किचन तथा दूसरे प्रोडक्ट्स पर 70% तक की छूट का दावा किया गया है.

Prime वालों को अलग फायदा

Amazon Prime मेंबर्स के लिए सेल और भी ज्यादा अट्रैक्टिव हो सकती है. कंपनी के मुताबिक Prime ग्राहकों को बड़ी संख्या में प्रोडक्ट्स पर एक्स्ट्रा 5% तक की बचत और लाखों प्रोडक्ट्स पर ₹250 तक का कैशबैक मिलेगा.

Amazon Pay ICICI Bank Credit Card इस्तेमाल करने वाले Prime ग्राहकों को Amazon पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक का फायदा भी मिलता है. Non-Prime ग्राहकों के लिए यह कैशबैक 3% है. SBI Credit और Debit Card के साथ Credit Card EMI पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध है. हालांकि बैंक ऑफर की शर्तें और अधिकतम डिस्काउंट प्रोडक्ट के हिसाब से अलग हो सकते हैं.

Amazon ने इस बार AI को भी आगे कर दिया

इस सेल में एक और बदलाव दिखाई दे रहा है. Amazon सिर्फ सामान बेचने के बजाय AI को शॉपिंग का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहा है. कंपनी का AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus अब प्रोडक्ट खोजने, दो प्रोडक्ट की कंपेयर करने, कीमत का हिस्ट्री देखने और किसी खास कीमत पर पहुंचने पर अलर्ट पाने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: ₹10 हजार सस्ता Infinix का ये 5G फोन, Flipkart सेल में धांसू ऑफर

खास बात यह है कि Rufus अब Hinglish को भी समझ सकता है. यानी कोई ग्राहक अंग्रेजी में लंबा सवाल लिखने के बजाय सीधे पूछ सकता है कि ₹25,000 के अंदर अच्छा फोन कौन सा है या किसी प्रोडक्ट को लेकर सामान्य भाषा में सवाल कर सकता है.

Amazon का कहना है कि Rufus के जरिए ग्राहक यह भी देख सकते हैं कि किसी प्रोडक्ट की कीमत पिछले कुछ समय में कितनी रही है. इससे सिर्फ डिस्काउंट देखकर खरीदने के बजाय कीमत को पहले की कीमत से तुलना करना आसान होगा. 

Amazon Now से मिनटों में पहुंचेगा सामान

इस बार Amazon की एक बड़ी कोशिश डिलीवरी की स्पीड बढ़ाने की भी है. Amazon Now अब 120 से ज्यादा शहरों में पहुंच चुका है और कंपनी के मुताबिक इन जगहों पर ग्रॉसरी, ब्यूटी, होम प्रोडक्ट्स, मोबाइल एक्सेसरीज और रोजमर्रा का सामान कुछ ही मिनटों में पहुंचाया जा सकता है.

Amazon Bazaar में ₹299 से गिफ्ट और घर का सामान

कम बजट में खरीदारी करने वालों के लिए ऐमेजॉन बाजार भी सेल का बड़ा हिस्सा है. यहां फैशन, ब्यूटी, किचन और होम प्रोडक्ट्स पर 70% तक की छूट दी जा रही है. इसमें ₹299 की टी-शर्ट, ₹329 की साड़ी और ₹479 में बेडशीट जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: काउंटडाउन शुरू, Amazon-Flipkart पर लगेगा डिस्काउंट का मेला, होगी 80% तक की सेविंग

Amazon Launchpad पर भारतीय स्टार्टअप और नए ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर हैं. वहीं Amazon Karigar और Saheli के जरिए भारतीय कारीगरों और महिला उद्यमियों के प्रोडक्ट्स को भी सेल में जगह दी गई है.

घर के लिए भी कई बड़े ऑफर

दिवाली के समय सिर्फ फोन और टीवी नहीं खरीदे जाते. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने होम अप्लायंसेज और किचन प्रोडक्ट्स पर भी बड़े ऑफर दिए हैं.

Samsung का 653 लीटर फ्रिज ₹79,990, ECOVACS का रोबोट वैक्यूम ₹44,999 और Hero Destini 125 स्कूटर ₹79,119 में लिस्ट किया गया है. Smart Home कैटेगरी में Echo Dot 5th Gen ₹4,499 और Fire TV Stick HD ₹2,999 में उपलब्ध है.

असली फायदा लेने से पहले एक चीज जरूर देखें

बड़ी सेल में सबसे बड़ी गलती सिर्फ डिस्काउंट देखकर खरीदारी करना होती है. ऐमेजॉन ने इस बार कीमत का इतिहास देखने के लिए Rufus में Price History फीचर भी जोड़ा है. इसलिए किसी प्रोडक्ट पर 50 या 60 प्रतिशत डिस्काउंट देखकर तुरंत खरीदने के बजाय उसकी पुरानी कीमत देखना बेहतर होगा.

बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और कूपन को जोड़कर दिखाई जाने वाली इफेक्टिव प्राइस भी हमेशा सीधे भुगतान की कीमत नहीं होती. इसलिए ऑर्डर करने से पहले अंतिम कीमत, बैंक ऑफर, एक्सचेंज की शर्त और डिलीवरी चार्ज देखना जरूरी है.

---- समाप्त ----