Amazon सेल: Samsung के अल्ट्रा 5G फोन पर डिस्काउंट, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स - amazon great indian festival 2026 samsung galaxy s26 ultra discount check deal details

Published on 8 अक्टू॰ 2026

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 सेल में Samsung Galaxy S26 Ultra पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन ...और पढ़ें

Amazon सेल: Samsung के अल्ट्रा 5G फोन पर डिस्काउंट, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स

Amazon सेल: Samsung के अल्ट्रा 5G फोन पर डिस्काउंट, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन पर आज से Great Indian Festival 2026 सेल शुरू हो गई है, जिसमें कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। हर सेल इवेंट की तरह इस बार भी Amazon सेल में सबसे बड़ी डील्स स्मार्टफोन्स पर मिल रही हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy S26 Ultra पर इस वक्त बेस्ट डील मिल रही है।

वैसे तो इस फोन की कीमत काफी ज्यादा है लेकिन सेल में फोन की कीमत 30 हजार रुपये तक कम हो गई है। डिवाइस क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इसमें 5,000 mAh की बैटरी भी है। चलिए डील के बारे में जानते हैं...

Samsung Galaxy S26 Ultra पर डिस्काउंट

Samsung Galaxy S26 Ultra की वैसे तो ऑफिशियल कीमत 1,54,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन Amazon पर ये प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन अभी सिर्फ 1,24,999 रुपये में मिल रहा है, यानी फोन पर 30 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।

फोन पर और ज्यादा बचत के लिए आप पेमेंट करने के लिए Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड का यूज कर सकते हैं और 6,249 रुपये का कैशबैक ले सकते हैं। इसके अलावा आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज भी कर सकते हैं जिससे और डिस्काउंट मिल जाएगा।

Samsung Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट और Vision Booster सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल रहा है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 Ultra में क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम और 10x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम वाला 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है। सामने की तरफ फोन में 12MP का सेल्फी कैमरा है।

इसके अलावा इस फोन में 5,000 mAh की बैटरी मिल रही है जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। डिवाइस में पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिल रही है।

यह भी पढ़ें- Amazon Great Indian Festival सेल शुरू: iPhone, OnePlus समेत इन 5 स्मार्टफोन्स पर सबसे बड़ी डील्स