Ananya Raj Death: 27 साल की अनन्या राज की नींद में कैसे हुई रहस्यमयी मौत? परिवार के बयान पर क्यों उठ रहे सवाल?

Published on 17 अग॰ 2026

Time Published: Monday, August 17, 2026, 10:10 [IST]

Ananya Raj Death: 'घोस्ट', '7 आवर्स टू गो' और 'द फाइनल एग्जिट' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस अनन्या राज का गत 15 जुलाई 2026 को निधन हो गया है। 27 साल की उम्र में अनन्या राज की मौत ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है। वहीं एक्ट्रेस के परिवार ने उनकी मौत के एक महीने बाद लोगों को इसकी जानकारी दी। एक्ट्रेस के परिवार ने एक बयान शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि अनन्या एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक परेशानी से गुजर रही थीं। हालांकि परिवार ने एक्ट्रेस की मौत का कोई खास मेडिकल कारण नहीं बताया है।

15 जुलाई 2026 को ही हो गई थी अनन्या की मौत
अनन्या राज की मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक बयान में, उनके परिवार ने कहा है- ये अनन्या का परिवार है। बहुत दुख के साथ, हमें ये बताना पड़ रहा है कि अनन्या की गत 15 जुलाई 2026 की सुबह मौत हो गई है। वह शांति से सोते हुए, नींद में ही इस दुनिया को छोड़कर चली गई।

Ananya Raj Death

अनन्या के परिवार ने जारी किया ऐसा बयान

परिवार ने अपने बयान में बताया है- एक साल से ज्यादा समय से अनन्या शारीरिक और मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं और उससे उबरने के लिए एक योद्धा की तरह लड़ीं। परिवार ने उन्हें एक मजबूत इरादों वाली लड़की कहा जो एक रानी की तरह जीती थी। परिवार ने लोगों से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा और मुश्किल समय में प्राइवेसी और शांति की रिक्वेस्ट की।

फैंस जानना चाहते हैं कि अनन्या राज के साथ क्या हुआ?

-अनन्या राज की मौत के हालात ने कई फैंस को और जानकारी ढूंढने पर मजबूर कर दिया है, खासकर इसलिए क्योंकि वह सिर्फ 27 साल की थीं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर करीब 275K फॉलोअर्स थे और उन्होंने बायो में खुद को अनस्टॉपेबल बताया था।

-लोगों ने कमेंट सेक्शन में इस खबर को लेकर हैरानी जताई है और एक्ट्रेस को याद किया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पंकज शर्मा ने लिखा है कि वह उनकी मौत के बारे में जानकर हैरान हुए हैं। पंकज ने अनन्या से करीब 7 महीने पहले हुई अपनी आखिरी बातचीत को याद किया। उन्होंने लिखा- मुझे कभी नहीं पता था कि ये हमारी आखिरी बातचीत होने वाली है। पंकज ने बताया कि अनन्या PR और सोशल मीडिया पर उनके साथ मिलकर काम करने की प्लानिंग कर रही थी।

27 की उम्र में कैसे चली गई अनन्या राज की जान?

-एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- RIP अनन्या, तुम बहुत याद आओगी जबकि कई और लोगों ने टूटे दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। एक यूजर ने उनकी मौत के हालात पर भी सवाल उठाते हुए लिखा है- हर केस के पीछे कोई न कोई मिस्ट्री होती है, जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि कोई स्ट्रेस की वजह से कैसे गुजर सकता है। सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।

-फिलहाल लोग सोशल मीडिया पर ये सवाल उठा रहे हैं कि अनन्या राज की मौत स्ट्रेस की वजह से कैसे हो सकती है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि 27 साल की उम्र में कैसे अनन्या की जान चली गई। कई लोग तो अनन्या के परिवार द्वारा जारी बयान पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस के परिवार ने मौत के करीब एक महीने बाद लोगों को ये बात क्यों बताई, क्यों इसके बारे में पहले छुपाया गया था।

अनन्या राज का बॉलीवुड करियर

-अनन्या राज ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया था। हालांकि पिछले कुछ समय से वह फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए थीं। अनन्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं।

-अनन्या राज के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वालों के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से पर्दे से दूर रहने वाली एक्ट्रेस के अचानक निधन की खबर ने सभी को भावुक कर दिया है। फैंस सोशल मीडिया के जरिए अनन्या को याद कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।