Apple Music और Apple One का सब्सक्रिप्शन हो गया महंगा, इतनी बढ़ गई कीमत

Published on 20 जुल॰ 2026

Apple Music और Apple One का सब्सक्रिप्शन हो गया महंगा, इतनी बढ़ गई कीमत

Apple Music SubscriptionImage Credit source: Timon Schneider/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

Apple ने मैक और आईपैड की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब भारत में नए और मौजूदा सब्सक्राइबर, दोनों के लिए Apple Music और Apple One सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों को बढ़ा दिया है. बदली हुई कीमतें एपल के दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर लाइव हैं. एपल म्यूजिक की कीमत बढ़ऩे से इंडिविजुअल, फैमिली और स्टूडेंट प्लान और एपल वन बंडल पर भी इसका असर पड़ेगा.

Apple Music Price

एपल म्यूजिक के इंडिविजुअल सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए अब हर महीने 119 रुपए के बजाय 139 रुपए खर्च करने होंगे. स्टूडेंट प्लान भी महंगा हो गया है, पहले इस प्लान के लिए 59 रुपए खर्च करने पड़ते थे लेकिन अब 69 रुपए प्रति माह खर्च करने होंगे.

हालांकि, सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Apple Music Family प्लान में की गई है, अब इस प्लान के लिए हर महीने 179 रुपए के बजाय 229 रुपए चुकाने होंगे. इस प्लान के तहत घर के 6 मेंबर्स इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं, हर मेंबर को अलग म्यूजिक लाइब्रेरी, म्यूजिक रिकमेंडेशन और प्लेलिस्ट का एक्सेस देगा.

Apple One Subscription Price

Apple One सब्सक्रिप्शन की कीमत भी बदल गई है. इंडिविजुअल प्लान के लिए अब हर महीने 195 रुपए खर्च करने होंगे, जबकि इसके पहले 175 रुपए खर्च करने पड़ते थे. फैमिली प्लान के लिए पहले 365 रुपए खर्च करने पड़ते थे और अब इस प्लान के लिए 445 रुपए खर्च करने होंगे. प्रीमियम प्लान की कीमत अब 499 रुपए के बजाय 595 रुपए है.

खास बात यह है कि Apple One एक ही सब्सक्रिप्शन में कई Apple सर्विस देता है, इनमें Apple Arcade, Apple Music, Apple TV+ और iCloud शामिल है. कस्टमर अपनी जरूरत के हिसाब से अपने Apple One प्लान में स्टोरेज और सर्विस के अमाउंट को बदल सकते हैं और कीमतें उसी हिसाब से बदलती रहती हैं.

महंगे हुए थे एपल प्रोडक्ट्स

भारत और दूसरे मार्केट में कंपनी ने हार्डवेयर की कीमतें बढ़ा दी हैं. दुनिया भर में चल रही मेमोरी की कमी के बीच बढ़ते कॉम्पोनेंट कॉस्ट का हवाला देते हुए कई Mac, MacBook, iPad, Apple TV और HomePod मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं.

ये भी पढ़ें- 1 या 2 नहीं, इस हफ्ते भारत में लॉन्च हो सकते हैं ये 4 नए स्मार्टफोन, यहां है जरूरी डिटेल

तरुण चड्ढा

तरुण चड्ढा

स्कूल में पढ़ते वक्त ही गैजेट्स से लगाव होने लगा था और फिर 11वीं कक्षा में पहुंचने के बाद ही सोच लिया था कि स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद किस दिशा में आगे बढ़ना है. आईपी यूनिवर्सिटी में 5 साल जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद मीडिया में करियर की शुरुआत हुई. गैजेट्स से लगाव होने की वजह से मीडिया में एंट्री के बाद से टेक जर्नलिस्ट की भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया में सफर का आगाज़ नवोदय टाइम्स से हुआ, इसके बाद इंडिया न्यूज, जनसत्ता, एनबीटी जैसे बड़ी कंपनियों में काम करने का सुनहरा अवसर मिला और साथ ही इंडस्ट्री से जुड़ी कईं दिग्गजों से बहुत कुछ सीखने को मिला. हर दिन उठने के बाद यही सोचता हूं कि आज कुछ नया सीखना है और यही जुनून लेकर आगे बढ़ रहा हूं. पिछले 8 सालों से इंडस्ट्री से जुड़ा हूं और अभी टीवी9 में टेक-ऑटो सेक्शन में काम कर रहा हूं.

Read More

google button