बांग्लादेश में कितने आतंकवादी संगठन? AQIS की एंट्री की आशंका ने बढ़ाई चिंता

Published on 15 अग॰ 2026

बांग्लादेश में कितने आतंकवादी संगठन? AQIS की एंट्री की आशंका ने बढ़ाई चिंता

बांग्लादेश में आतंकी संगठन कितने?Image Credit source: GettyImages

बांग्लादेश में आतंकवादी संगठनों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है. यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल की हालिया रिपोर्ट में अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS की ओर से बांग्लादेश का इस्तेमाल कर टेरर सेल्स बनाने की कोशिश की आशंका जताई गई है. ऐसे में सवाल है कि बांग्लादेश में आखिर कितने आतंकवादी संगठन हैं और वहां का आतंकी नेटवर्क कितना बड़ा है?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि बांग्लादेश में ‘कुल कितने आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं’ इसका कोई एक आधिकारिक और मौजूदा आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. हालांकि, बांग्लादेश की BFIU के मुताबिक सरकार ने 8 संगठनों को टेररिस्ट एंटिटी घोषित कर बैन किया हुआ है. इनमें शाहादत-ए-अल हिकमा पार्टी बांग्लादेश, जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश, जमातुल मुजाहिदीन, हरकतुल जिहाद, हिज्ब उत-तहरीर बांग्लादेश, अंसारुल्लाह बांग्ला टीम, अंसार-अल-इस्लाम और अल्लाहेर दल शामिल हैं. हालांकि, बैन किए गए संगठनों की संख्या और जमीन पर सक्रिय आतंकी नेटवर्क एक ही चीज नहीं हैं. किसी संगठन के प्रतिबंधित होने के बावजूद उसके छोटे सेल या नए नाम से बने धड़े सक्रिय रह सकते हैं.

AQIS को लेकर क्यों बढ़ी चिंता?

यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की 38वीं रिपोर्ट में कहा गया है कि AQIS ने समय के साथ अपने स्ट्रक्चर में बदलाव किया है. अब यह बड़े और केंद्रीकृत नेटवर्क की जगह छोटे, बिखरे और डिसेंट्रलाइज्ड सेल्स पर ज्यादा निर्भर करता है. रिपोर्ट में बांग्लादेश को लेकर चिंता इसलिए भी जताई गई है क्योंकि AQIS वहां लॉजिस्टिक्स और फाइनेंशियल नेटवर्क तैयार करने और टेरर सेल्स स्थापित करने की कोशिश कर सकता है. AQIS दक्षिण एशिया में अल-कायदा का रीजनल एफिलिएट है. अमेरिकी नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के मुताबिक इसका गठन 2014 में दक्षिण एशिया के कई जिहादी संगठनों को मिलाकर किया गया था और यह मुख्य रूप से अफगानिस्तान से ऑपरेट करता है.

बांग्लादेश के प्रमुख आतंकी नेटवर्क कौन से हैं?

बांग्लादेश में पिछले वर्षों में JMB, HUJI-B, Ansarullah Bangla Team, Ansar-al-Islam और ISIS-बांग्लादेश नेटवर्क जैसे संगठनों या नेटवर्क का नाम सामने आता रहा है. अमेरिकी NCTC के मुताबिक ISIS-बांग्लादेश नेटवर्क ने 2015 से 2021 के बीच 40 हमले किए, जिनमें 47 लोगों की मौत हुई थी. हालांकि, 2020 के बाद बांग्लादेशी काउंटर-टेररिज्म कार्रवाई और ISIS के कमजोर समर्थन के कारण इसकी क्षमता में कमी आई. इसलिए बांग्लादेश को सिर्फ पुराने बैन किए गए संगठनों की संख्या से समझना सही नहीं होगा. असली चुनौती बचे हुए छोटे सेल्स, नए मिलिटेंट ग्रुप्स और इंटरनेशनल आतंकी नेटवर्क से उनके कनेक्शन की है.

Red Fort अटैक के बाद AQIS कनेक्शन की चर्चा

यूएन रिपोर्ट में नवंबर 2025 में दिल्ली के रेड फोर्ट पर हुए हमले को आधिकारिक तौर पर AQIS से जोड़े जाने और बांग्लादेश को सेल बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका का जिक्र किया गया है. इससे भारत-बांग्लादेश के बीच आतंकी नेटवर्क और क्रॉस-बॉर्डर लॉजिस्टिक्स को लेकर सुरक्षा चिंता बढ़ती है. यानी बांग्लादेश में सरकारी तौर पर बैन किए गए आतंकी संगठनों की संख्या 8 है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वहां सिर्फ 8 आतंकी नेटवर्क मौजूद हैं. AQIS और ISIS जैसे इंटरनेशनल नेटवर्क से जुड़े सेल्स और स्थानीय मिलिटेंट ग्रुप्स की गतिविधियां अलग चुनौती हैं.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button