Arjun Kapoor Sahiba Bali: अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं. मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद उनका नाम अब एक्ट्रेस साहिबा बाली से जोड़ा जा रहा है. पिछले कुछ वक्त से अर्जुन कपूर और साहिबा की डेटिंग को लेकर तमाम तरह की रूमर्स फैल रही हैं. इसी बीच, अर्जुन कपूर और साहिबा एक बार फिर साथ दिखाई दिए हैं. बीते रोज दोनों लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में साथ मैच देखते हुए नजर आए. यहां से अर्जुन और साहिबा का तस्वीर काफी वायरल हो रही है.
अर्जुन कपूर और साहिबा बाली एक बार फिर डेटिंग की अटकलों के घेरे में आ गए हैं, क्योंकि उन्हें लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एक साथ देखा गया. दोनों ने रविवार, 19 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच देखा और स्टैंड्स से उनकी तस्वीरें तेजी से ऑनलाइन वायरल होने लगीं.
अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की तस्वीर
इंडिया- इंग्लैंड मैच से इस वायरल तस्वीर में अर्जुन कपूर ब्लू कलर के कपड़े पहने हुए नजर आए और उनकी साइड में काला चश्मा लगाए हुए साहिबा भी दिखाई दीं. दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और इसके बाद लोगों ने तमाम तरह के अंदाजे लगाने शुरू कर दिए. एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल किया कि क्या दोनों के बीच कुछ चल रहा है क्या.
यह भी पढ़ें – पामेला पर आया अर्जुन कपूर का दिल? लॉकअप 2 में दिया शादी का ऑफर
दिलचस्प बात ये रही कि दोनों ने नीले रंग के मैचिंग कपड़े पहने हुए थे और कई तस्वीरों में वो स्टैंड्स में साथ नजर आए. कई सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं,’क्या चल रहा है?’ वहीं कुछ ने तो उन्हें बधाई देना भी शुरू कर दिया. हालांकि, अभी तक अर्जुन कपूर और साहिबा, दोनों में से ही किसी ने इन डेटिंग रूमर्स पर कुछ नहीं कहा है.Congratulations to Sahiba Bali and Arjun Kapoor. pic.twitter.com/hz7d478D0f
— Silly Point (@FarziCricketer) July 19, 2026

सना चौधरी
सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया. इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.
Read More