Asian Games 2026 में गोल्ड से चूके अभय सिंह, लेकिन स्क्वैश में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास

Published on 27 सित॰ 2026

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में अभय सिंह ने स्क्वैश पुरुष सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा. फाइनल में मलेशिया के एनजी ईन यो से हारकर उनका गोल्ड जीतने का सपना टूटा.

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में अभय सिंह ने स्क्वैश पुरुष सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा. फाइनल में मलेशिया के एनजी ईन यो से हारकर उनका गोल्ड जीतने का सपना टूटा.

author-image

New Update

Abhay Singh

अभय सिंह ने जीता सिल्वर मेडल Photograph: (X)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के स्क्वैश में भारत के अभय सिंह (Abhay Singh) ने पुरुष सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है. फाइनल में उन्हें मलेशिया के डिफेंडिंग चैंपियन एनजी ईन यो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. एनजी ईन यो ने अभय को सीधे तीन गेमों में 11-9, 11-5 और 11-5 से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया. हालांकि, अभय का गोल्ड जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका, लेकिन उनका सिल्वर मेडल भी भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है.

फाइनल में अभय ने दी कड़ी टक्कर

फाइनल मुकाबले में अभय सिंह ने शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया. पहले गेम में उन्होंने एनजी ईन यो को कड़ी चुनौती दी. एक समय अभय 7-8 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने शानदार शॉट्स के जरिए वापसी की कोशिश की. हालांकि, मलेशियाई खिलाड़ी ने दबाव बनाए रखा और पहला गेम 11-9 से जीत लिया. दूसरे गेम में एनजी ईन यो ने अभय पर ज्यादा दबाव बनाया. अभय ने कुछ अच्छे अंक हासिल किए, लेकिन मलेशियाई खिलाड़ी ने लगातार बढ़त बनाए रखी और दूसरा गेम 11-5 से अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही उन्होंने मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली. तीसरे गेम में अभय ने शानदार शुरुआत की. उन्होंने 4-2 की बढ़त हासिल कर गोल्ड की उम्मीद जगाई. इसके बाद उन्होंने स्कोर 5-4 तक भी पहुंचाया, लेकिन एनजी ईन यो ने अपना अनुभव दिखाते हुए वापसी कर ली. उन्होंने लगातार अंक हासिल किए और तीसरा गेम भी 11-5 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

— Olympic Khel ™ (@OlympicKhel) September 27, 2026

सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाड़ी को हराया

फाइनल से पहले अभय सिंह ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 3-0 से हराया था. अभय ने पहला गेम शानदार अंदाज में 11-3 से जीता. दूसरे गेम में इरफान ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन अभय ने धैर्य बनाए रखा और 12-10 से गेम अपने नाम किया. तीसरे गेम में भी अभय ने शानदार खेल दिखाते हुए 11-6 से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई.

भारत के लिए बड़ी उपलब्धि

अभय सिंह भले ही फाइनल में गोल्ड मेडल नहीं जीत सके, लेकिन उनका सिल्वर मेडल एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए स्क्वैश की बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गया है. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और मुश्किल मुकाबलों में अपना दम दिखाया. अभय सिंह भारत के प्रमुख स्क्वैश खिलाड़ियों में शामिल हैं. वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. PSA टूर के अलावा एशियन गेम्स, एशियन टीम चैंपियनशिप और वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप में भी वह भारत के लिए खेल चुके हैं. अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्होंने भारतीय स्क्वैश में अपनी खास पहचान बनाई है.

A remarkable display of skill, composure and determination by Abhay Singh, securing the Silver Medal in the Men’s Singles Squash event at the Asian Games 2026.

His performance reflects the strength and promise of Indian squash on the international stage. May he continue to scale… pic.twitter.com/fa4qp9DYxe

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 27, 2026

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 में भारत का एक और मेडल पक्का! बॉक्सर अंकुश पंघाल ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें