Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. चीन को 1-0 से हराकर भारत ने 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का कर लिया.
Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. चीन को 1-0 से हराकर भारत ने 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का कर लिया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/02/indian-womens-hockey-2026-10-02-18-29-48.jpg)
एशियन गेम्स 2026 Photograph: (X)
Asian Games 2026: भारत की महिला हॉकी टीम ने 2026 एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम ने आइची-नागोया में खेले गए फाइनल मुकाबले में मौजूदा चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक जीता है. साथ ही टीम ने 2028 में होने वाले लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.
44 साल बाद फिर मिला एशियन गेम्स का गोल्ड
आपको बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पहले 1982 के नई दिल्ली एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद टीम को लंबे समय तक स्वर्ण पदक का इंतजार करना पड़ा. भारतीय टीम 1998 में दक्षिण कोरिया और 2018 में जापान के खिलाफ फाइनल हारकर सिल्वर मेडल जीत चुकी थी. लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने कोई गलती नहीं की और चीन को हराकर 44 साल का इंतजार खत्म कर दिया.
𝗧𝗛𝗘 𝟰𝟰-𝗬𝗘𝗔𝗥 𝗪𝗔𝗜𝗧 𝗛𝗔𝗦 𝗘𝗡𝗗𝗘𝗗 🥇
The Indian women win the first gold in Women's Hockey since 1982, defeating China 1️⃣-0️⃣ in a thrilling final. The victory has given them direct qualification into the 2028 LA Olympics 🏑
📸: AP#AsianGames2026#womenshockeypic.twitter.com/LHFyyfeT8X
— Sportstar (@sportstarweb) October 2, 2026
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा. भारत की ओर से मैच का एकमात्र गोल फॉरवर्ड खिलाड़ी लालरेमसियामी ने किया.
लालरेमसियामी ने दिलाई भारत को बढ़त
मुकाबले के 10वें मिनट में साक्षी ने शानदार समझदारी दिखाते हुए गेंद लालरेमसियामी की ओर बढ़ाई. लालरेमसियामी ने तुरंत अपनी दिशा बदली और शानदार तोमाहॉक शॉट लगाया. उनका शॉट इतनी तेजी और सटीकता से गोल की ओर गया कि चीन की गोलकीपर उसे रोक नहीं सकीं. गेंद सीधे गोल पोस्ट के कोने में पहुंच गई और भारत को 1-0 की बढ़त मिल गई. इसके बाद चीन ने बराबरी की कोशिश की और भारतीय गोल पर लगातार दबाव बनाया. हालांकि भारतीय डिफेंस ने शानदार खेल दिखाया. खिलाड़ियों ने चीन के हर हमले को रोका और अपनी बढ़त को मैच के आखिरी मिनट तक कायम रखा. आखिरकार भारत ने 1-0 से मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.
𝗝𝗨𝗦𝗧 𝟯𝟬 𝗠𝗜𝗡𝗨𝗧𝗘𝗦 𝗦𝗧𝗔𝗡𝗗 𝗕𝗘𝗧𝗪𝗘𝗘𝗡 𝗧𝗘𝗔𝗠 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔 𝗔𝗡𝗗 𝗚𝗢𝗟𝗗! 🇮🇳🥇
The Indian Women’s Hockey Team heads into half-time with a 1-0 lead over China in the Asian Games 2026 gold medal match! 🏑🔥
A stunning goal by Lalremsiami and a penalty stroke… pic.twitter.com/q1vkCyigdd
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 2, 2026
ओलंपिक 2028 का टिकट भी पक्का
एशियन गेम्स में महिला हॉकी का गोल्ड मेडल जीतने का भारत को एक और बड़ा फायदा मिला. इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है. यानी एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही भारत ने ओलंपिक का टिकट भी हासिल कर लिया.
यह भी पढ़ें- एक दिन में 5 गोल्ड! बॉक्सिंग में आए 3 मेडल, परवीन हुड्डा, सुजीत कलकल और अंकुश पंघाल ने बढ़ाया देश का मान, जीते स्वर्ण पदक