
डेब्यूटेंट जिन्होंने जीते एक से ज्यादा मेडल (Photo: PTI)
जापान के आइची नगोया में हुए एशियन गेम्स में भारत के 495 एथलीटों ने 36 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लिया. उन 495 खिलाड़ियों में से 83 ऐसे थे जो पहली बार एशियन गेम्स में खेलने उतरे थे. स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़े के अनुसार उन 83 डेब्यूटेंट में से 43 महिला और 40 पुरुष एथलीट शामिल रहे. एशियन गेम्स 2026 में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत कुल 85 पदक जीतकर भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा. SAI के आंकड़े के अनुसार भारत के जीते 85 में से 41 मेडल डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों ने जीते हैं. लेकिन, हम यहां बात कर रहे हैं सिर्फ उन 7 हिंदुस्तानी खिलाड़ियों की, जिन्होंने इस बार एशियन गेम्स में डेब्यू तो किया मगर मेडल एक नहीं कई जीते.
कौन हैं वो 7 हिंदुस्तानी, जिन्होंने डेब्यू पर मचाया धमाल?
अब सवाल है कि वो 7 हिंदुस्तानी खिलाड़ी हैं कौन, जो अपने डेब्यू पर ही एशियन गेम्स में अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे? जिन्होंने अकेले ही एक नहीं कई मेडल भारत को दिलाए, अपने कमाल की बदौलत जिन्हें एशियन गेम्स के पोडियम पर खड़े होने का मौका एक नहीं कई बार मिला और जिनकी वजह से आइची नगोया में भारत का राष्ट्रगाण बार-बार सुनाई दिया. उन 7 हिंदुस्तानियों के नाम है- कुमकुम मोहोद, नीरू ढांडा, प्रिथिका प्रदीप, साहिल राजेश जाधव, थिरूमुरू गणेश मणिरत्नम, हिमांशु ढिल्लन और विदर्शा के. विनोद.
डेब्यू कर रहे इन 7 हिंदुस्तानियों ने जीते कई मेडल, ये रहा रिपोर्ट कार्ड
17 साल की भारतीय महिला तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स 2026 में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर अपने नाम किया. इन्होंने महिलाओं के रिकर्व टीम और इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड जीता. वहीं मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज पर कब्जा किया.
भारतीय शूटर नीरू ढांडा ने 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने विमेंस ट्रैप इंडिविजुअल और मिक्स्ड ट्रैप टीम इवेंट का गोल्ड जीता. वहीं महिला ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर हासिल किया.
भारत की महिला तीरंदाज प्रिथिका प्रदीप ने 2 गोल्ड जीते. प्रिथिका की तरह ही भारत के पुरुष आर्चर साहिल राजेश जाधव ने भी 2 गोल्ड मेडल जीते. भारतीय मेंस आर्चर थिरूमुरू गणेश मणिरत्नम ने एक गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज अपने नाम किया.
भारत के मेंस शूटर हिमांशु ढिल्लन ने 2 सिल्वर मेडल अपने नाम किए. उनके अलावा विमेंस शूटर विदर्शा के. विनोद ने भी 2 सिल्वर अपने नाम किया.

साकेत शर्मा
'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.
Read More