Asian Games India Schedule 2026, Day 9: नौवें दिन 13 खेलों में गरजेगा भारत, क्रिकेट में अफगान से टक्कर, देखें पूरा शेड्यूल

Published on 27 सित॰ 2026

Asian Games India Schedule 2026, DAY 9: एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन भारतीय खिलाड़ी 13 अलग-अलग खेल इवेंट में हिस्सा लेंगे. जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम का क्वार्टर फाइनल मैच भी शामिल है.

Asian Games India Schedule 2026, Day 9: नौवें दिन 13 खेलों में गरजेगा भारत, क्रिकेट में अफगान से टक्कर, देखें पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स में 28 सितंबर का पूरा भारतीय शेड्यूल.

मोहिद खान

मोहिद खान |  Updated on: Sep 27, 2026 11:00 PM IST

Google News Badge

Share

Asian Games India Schedule 2026, DAY 9: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत अभी तक 37 मेडल जीत चुका है. अब खेल के 9वें दिन भारतीय खिलाड़ी 13 अलग-अलग खेल इवेंट में मैदान संभालेंगे, जिसमें पुरुष क्रिकेट भी शामिल है. भारत के लिए मेडल के हिसाब से ये दिन सबसे अहम दिनों में से एक माना जा रहा है. भारतीय दल की नजरें ट्रैक एंड फील्ड के कई बड़े मेडल इवेंट्स पर टिकी होंगी, जहां 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले, महिलाओं की 5000 मीटर रेस में पारुल चौधरी, और लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर पोडियम पर तिरंगा लहराने उतरेंगे. वहीं, मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल और मेडल पक्का करने के इरादे से रिंग में उतरेंगी.

एशियन गेम्स 2026: 28 सितंबर का पूरा भारतीय शेड्यूल

एथलेटिक्स

  • दोपहर 2:35 बजे: महिला डिस्कस थ्रो फाइनल (मेडल इवेंट) — सीमा, सान्या यादव
  • दोपहर 3:09 बजे: 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले राउंड 1 हीट 2 — भारतीय टीम
  • दोपहर 3:53 बजे: महिला 400 मीटर हर्डल्स फाइनल (मेडल इवेंट) — विथ्या रामराज, अनु राघवन
  • शाम 4:03 बजे: पुरुष 400 मीटर हर्डल्स फाइनल (मेडल इवेंट) — संतोष कुमार तमिलरासन
  • शाम 4:13 बजे: पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल (मेडल इवेंट) — अविनाश साबले
  • शाम 4:25 बजे: पुरुष लॉन्ग जंप फाइनल (मेडल इवेंट) — डेविड सोलोमन पट्टूराज, मुरली श्रीशंकर
  • शाम 4:35 बजे: पुरुष 1500 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट) — यूनुस शाह, गुलवीर सिंह
  • शाम 4:45 बजे: पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल (मेडल इवेंट) — रोहित यादव, यश वीर सिंह
  • शाम 4:50 बजे: महिला 800 मीटर राउंड 1 — गौथमी जयरामन (हीट 1), पूजा (हीट 2)
  • शाम 5:13 बजे: महिला 5000 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट) — सीमा, पारुल चौधरी
  • शाम 6:01 बजे: पुरुष 4×400 मीटर रिले राउंड 1 हीट 2 — भारतीय टीम
  • शाम 6:34 बजे: महिला 4×100 मीटर रिले फाइनल (मेडल इवेंट) — भारतीय टीम

निशानेबाजी

  • सुबह 6:10 बजे: 25 मीटर पिस्टल महिला इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन (रैपिड स्टेज) और टीम फाइनल (मेडल इवेंट) — मनु भाकर, ईशा सिंह, राही सरनोबत
  • सुबह 10:45 बजे: 25 मीटर पिस्टल महिला इंडिविजुअल फाइनल (मेडल इवेंट) — मनु भाकर, ईशा सिंह, राही सरनोबत (क्वालिफाई करने पर)
  • शाम 6:30 बजे: ट्रैप पुरुष इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल डे 2 — अहवर रिजवी, कायनन चेनाई, शपथ भारद्वाज
  • शाम 6:30 बजे: ट्रैप महिला इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल डे 2 — मनीषा कीर, आशिमा अहलावत, नीरू

क्रिकेट

  • सुबह 10:00 बजे: पुरुष क्वार्टर फाइनल मुकाबला — भारत बनाम अफगानिस्तान

मुक्केबाजी

  • दोपहर 1:30 बजे: महिला 75 किलो क्वार्टर फाइनल — लवलीना बोरगोहेन बनाम सुयोन सियोंग (साउथ कोरिया)
  • दोपहर 2:45 बजे: महिला 60 किलो क्वार्टर फाइनल — प्रिया घंघास बनाम मिजगोना समादोवा (ताजिकिस्तान)
  • दोपहर 3:45 बजे: पुरुष 90 किलो क्वार्टर फाइनल — कपिल पोखरिया बनाम गिचे किम (साउथ कोरिया)

आर्चरी

  • सुबह 4:45 बजे: कंपाउंड पुरुष 1/16 एलिमिनेशन — साहिल जाधव बनाम जामियांगोम्बो पुरेवदोरज (मंगोलिया), गणेश मणिरत्नम बनाम सोस्तार अंदारू (इंडोनेशिया)
  • सुबह 5:25 बजे: कंपाउंड पुरुष 1/8 एलिमिनेशन (क्वालिफाई करने पर)
  • सुबह 9:45 बजे: कंपाउंड महिला 1/16 एलिमिनेशन — ज्योति सुरेखा वेन्नम बनाम एडेल जेक्सनबिनोवा (कजाकिस्तान), चिकिता तानीपार्थी
  • सुबह 10:25 बजे: कंपाउंड महिला 1/8 एलिमिनेशन (क्वालिफाई करने पर)

कुराश

  • सुबह 8:00 बजे: महिला -78 किलो क्वार्टर फाइनल — पिंकी बल्हारा
  • सुबह 10:30 बजे: महिला -78 किलो सेमीफाइनल (क्वालिफाई करने पर)
  • सुबह 11:30 बजे: महिला -78 किलो फाइनल (मेडल इवेंट)

हॉकी, टेनिस और स्क्वॉश

  • दोपहर 3:30 बजे: पुरुष हॉकी पूल ए मुकाबला — भारत बनाम बांग्लादेश
  • सुबह 6:30 बजे: टेनिस पुरुष सिंगल्स दूसरा दौर — सुमित नागल बनाम सियोंगचान होंग (साउथ कोरिया)
  • 11:00 बजे से: टेनिस महिला डबल्स पहला दौर — अंकिता रैना/रुतुजा भोसले बनाम अन्ना दानिलिना/यूलिया पुतिंतसेवा (कजाकिस्तान)
  • सुबह 6:30 बजे व दोपहर 12:00 बजे: स्क्वॉश महिला टीम पूल मैच (बनाम चीन और जापान)
  • सुबह 8:30 बजे व दोपहर 2:00 बजे: स्क्वॉश पुरुष टीम पूल मैच (बनाम चीन और साउथ कोरिया)

वॉलीबॉल, सेपकटकरा, सेलिंग और सर्फिंग

  • सुबह 6:30 बजे: वॉलीबॉल पुरुष पूल सी — भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग
  • सुबह 6:30 बजे: महिला सेपकटकरा डबल्स ग्रुप बी — भारत बनाम जापान (सेमीफाइनल: सुबह 10:30 बजे)
  • सुबह 7:30 बजे से: सेलिंग स्पर्धाएं (विष्णु सरवणन, नेत्रा कुमानन)
  • तड़के 3:58 बजे से: सर्फिंग शॉर्टबोर्ड राउंड 3 (शिवराज बाबू, किशोर कुमार)

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button

Follow Us