​Atal Awasiya Vidyalaya Lucknow: मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने की मण्डल स्तरीय बैठक; 5 सितंबर तक सभी रिक्त शिक्षक पदों को भरने के निर्देश - Haribhoomi

Published on 20 अग॰ 2026

मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने अटल आवासीय विद्यालय की समीक्षा कर 5 सितंबर तक सभी रिक्त शिक्षक पदों को भरने के निर्देश दिए। उन्होंने 21 अगस्त को जापानी दल के भ्रमण की तैयारियों का जायजा लिया और छात्रों में अंग्रेजी संवाद, AI व डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

The divisional level committee meeting of Atal Residential School was held under the chairmanship of

मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में अटल आवासीय विद्यालय की मण्डल स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

  • Published: 20 Aug 2026, 05:51 PM IST
  • Last Updated: 20 Aug 2026, 05:53 PM IST

लखनऊ के अटल आवासीय विद्यालय के सभागार में गुरुवार को मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कक्षा-6 से 11 तक अध्ययनरत 798 विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, प्रथम बैच के शत-प्रतिशत सीबीएसई 10वीं परिणाम, लैब संचालन और वित्तीय स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सीडीओ, एसडीएम मोहनलालगंज, डीआईओएस सहित अन्य आला अधिकारी उपस्थित रहे।

​जापानी प्रतिनिधिमंडल के भ्रमण की तैयारियों की समीक्षा
मण्डलायुक्त ने 21 अगस्त 2026 को प्रस्तावित जापानी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के भ्रमण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भारतीय और जापानी विद्यार्थियों के बीच संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लैब और लाइब्रेरी विजिट तथा पौधरोपण का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अतिथियों के स्वागत और गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश दिए।

​5 सितंबर तक पूर्ण होगी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया
शैक्षणिक गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए मण्डलायुक्त ने रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती 5 सितंबर शिक्षक दिवस तक हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने अवगत कराया कि 31 अगस्त तक साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रयोगशालाओं Physics, Chemistry, Math, Biology के लिए आवंटित बजट से उपकरण खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया।

​₹61.56 लाख से होगा विद्यालय भवन का अनुरक्षण
समीक्षा के दौरान विद्यालय भवन के रख-रखाव हेतु स्वीकृत ₹61,56,750 की धनराशि से आवश्यक अनुरक्षण कार्य प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए गए। वहीं शिक्षकों के आवास हेतु अतिरिक्त भूमि आवंटन की प्रक्रिया तहसील मोहनलालगंज स्तर पर शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।

​क्लास और लाइब्रेरी का निरीक्षण, बुक क्लब और AI शिक्षा पर जोर
बैठक के बाद मण्डलायुक्त ने कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उनकी विषयगत समझ को परखा। उन्होंने विद्यार्थियों में तार्किक अभिव्यक्ति और अंग्रेजी संवाद कौशल विकसित करने के लिए विशेष कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए। लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान छात्रों में अध्ययन की रुचि बढ़ाने हेतु ‘बुक क्लब’ के गठन और करियर काउंसलिंग के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI व डिजिटल स्किल्स जैसे आधुनिक पाठ्यक्रमों से बच्चों को जोड़ने पर बल दिया।