मथुरा में ATS अधिकारी बनकर बुजुर्ग से ठगी: 3 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर शुरू की जांच - Mathura News

Published on 4 अक्टू॰ 2026

पुलिस ने 3 दिन तक डिजिट अरेस्ट रखने वाले साइबर ठगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

साइबर ठग नए नए हथकंडे अपनाकर लोगों के साथ ठगी करने से नहीं चूक रहे। साइबर ठगों ने अब ATS अधिकारी बनकर वृंदावन में एक बुजुर्ग के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। साइबर ठगों ने बुजुर्ग को 3 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। बुजुर्ग ने जब उनके बताए खाते में

.

28 सितंबर से शुरू हुआ कॉल आना

वृंदावन के हरि निकुंज इलाके की एक इमारत में रहने वाले रतन लाल अग्रवाल के पास 28 सितंबर को एक व्हाट्स एप वीडियो कॉल आई। जिसमें कॉल करने वाले ने अपने को ATS का अधिकारी बताया। इसके बाद उनके पास शाम को दोबारा कॉल आई और कहा उनकी पत्नी का नंबर अपराध करने में प्रयोग किया जा रहा है। कॉल करने वाले ने कहा पत्नी के मोबाइल नंबर पर आई डी रतन लाल अग्रवाल की लगी हुई है। इसलिए पूरा परिवार जेल जाएगा। यह सुनकर रतन लाल अग्रवाल डर गए। उन्होंने कॉल करने वाले से मिन्नत करना शुरू कर दिया।

रतन लाल अग्रवाल के पास 28 सितंबर को एक व्हाट्स एप वीडियो कॉल आई

रतन लाल अग्रवाल के पास 28 सितंबर को एक व्हाट्स एप वीडियो कॉल आई

3 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

रतन लाल के डर का साइबर ठगों ने फायदा उठाया। इसके बाद साइबर ठगों ने रतन लाल अग्रवाल को 3 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और उन पर लगातार व्हाट्स एप पर वीडियो कॉल के जरिए नजर बनाए रखी। कॉलर ने रतन लाल के डर को देखते हुए उनसे कहा कि वह 30 लाख रुपए का इंतजाम कर लें। इसके बाद एक खाता नंबर दिया गया और कहा कि पैसा इस खाते में ट्रांसफर कर दिया जाए। इसके साथ ही धमकी दी कि किसी को सूचना दी तो वह पूरे परिवार को गिरफ्तार कर ले जायेंगे।

साइबर ठगों ने वृंदावन के रहने वाले रतन लाल अग्रवाल को 3 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा

साइबर ठगों ने वृंदावन के रहने वाले रतन लाल अग्रवाल को 3 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा

पैसा ट्रांसफर होने पर हुई ठगी की जानकारी

रतन लाल अग्रवाल ने अपनी जमा पूंजी एकत्रित की और 30 लाख रुपए ठगों द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने कॉल कट कर दी। इस बात की जानकारी रतन लाल अग्रवाल ने अपने बेटे को दी तो पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है। बेटे ने ऑनलाइन मथुरा पुलिस को शिकायत की। जिसके बाद शिकायत को साइबर थाना ट्रांसफर कर दिया गया। जहां पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने साइबर ठगों के गांव में अभियान चलाकर कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था

पुलिस ने साइबर ठगों के गांव में अभियान चलाकर कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था

पुलिस कर रही जागरूक

साइबर ठगों से बचने के लिए पुलिस लगातार जागरूक कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन पोस्ट की जाती है। जगह जगह कैंप लगाकर लोगों को साइबर ठगों से बचने के लिए कहा जाता है। लेकिन इसके बावजूद साइबर ठग अपना शिकार तलाश ही लेते हैं। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।