AUS VS BAN: कैमरून ग्रीन ने बचा ली ऑस्ट्रेलिया की इज्जत! वरना हो जाता बुरा हाल, बांग्लादेश को दिया इतने रनों का लक्ष्य

Published on 16 अग॰ 2026

AUS VS BAN: ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम की इज्जत बचा ली है. आइए जानते हैं कंगारुओं ने कितने रनों का लक्ष्य दिया है.

AUS VS BAN: ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम की इज्जत बचा ली है. आइए जानते हैं कंगारुओं ने कितने रनों का लक्ष्य दिया है.

author-image

New Update

Cameron Green

कैमरून ग्रीन Photograph: (Image Source: AFP)

AUS VS BAN : ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में जज्बा दिखाया और 284 रन के स्कोर पर ऑलआउट हुई है. मेजबान टीम के स्टार बल्लेबाज कैमरून ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया. ये कहना गलत नहीं होगा कि ग्रीन ने शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया की इज्जत बचा ली, वरना टीम बुरी तरह से पारी से हार सकती थी. आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के सामने कितने रनों का लक्ष्य रखा है.

कैमरून ग्रीन ने लगाया शतक

डार्विन के मरारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कैमरून ग्रीन ने शतक लगाया. ग्रीन ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस मैच में शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे. ग्रीन ने 201 गेंदों पर 104 रनों की शतकीय पारी खेली. उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया. ग्रीन के इस शतक ने उनकी टीम को शर्मनाक हार से बचा लिया है. चूंकि, पहली पारी के आधार पर ही बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर 288 रनों की बढ़त बना ली थी और अगर ग्रीन का शतक नहीं आता, तो उनकी टीम बुरी तरह पारी से हार सकती थी.

— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 16, 2026

ऑस्ट्रेलिया की पारी 284 रन पर सिमटी

Innings Break | Day 4 🇧🇩🔥 Australia are all out, setting Bangladesh a target of 57 runs to win the 1st Test! 🏏💪#Bangladesh#Tigers#BANvAUS#Cricketpic.twitter.com/RdewetINdg

— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 16, 2026

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने जज्बा दिखाया और 95.1 ओवर में टीम 284 रन बनाकर ऑलआउट हुई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन ने शतक लगाया. इसके अलावा, स्टीव स्मिथ 44 रन बनाकर आउट हुए. तो वहीं एलेक्स कैरी ने 30 रन बनाए. मार्नस लाबुशेन 31, ट्रेविस हेड 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पुछल्ले बल्लेबाजों ने भी रन जोड़े. कप्तान पैट कमिंस 8, मिचेल स्टार्क 18, नाथन लायन 15 रन बनाकर आउट हुए.

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 57 रनों का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मेजबानों की ओर से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है. पहले बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 198 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई थी. वहीं, बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाए. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में 284 रन बनाए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बांग्लादेश के सामने 57 रन का लक्ष्य दिया है.

बांग्लादेश की ओर से हुई शानदार गेंदबाजी

— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 16, 2026

दूसरी पारी में भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की. मेहंदी हसन मिर्ज ने 33.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 66 रन देकर 5 विकेट चटकाए हैं. हसन महमूद ने 19 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 56 रन देकर 3 विकेट झटके हैं. तास्किन अहमद, ताइजुल इस्लाम ने 1-1 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें: IND VS SL: रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे केएल राहुल क्या दूसरे दिन करने आएंगे बल्लेबाजी? सामने आया अपडेट

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें