Avadh Ojha Latest Statement: 'मोदी सरकार को गिराने 22 करोड़ मुस्लिम नमाज पढ़ रहें, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा'.. भाजपा के इस विरोधी नेता ने आखिर क्यों दिया ये बयान, आप भी पढ़ें..

Published on 13 जुल॰ 2026

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की टिकट पर दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके, मशहूर कोचिंग टीचर अवध ओझा ने एक हैरान कर देने वाला बयान दिया है। एक पॉडकॉस्ट में उन्होंने मुसलमानों को लेकर जो बयान दिया है वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Avadh Ojha Latest Statement on Modi and Muslims) यूटूयब पर सोनू शर्मा नाम के पॉडकॉस्ट से यह वीडियो अपलोड किया गया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मुसलमानों के नमाज पर क्या बोले अवध ओझा

ओझा ने कहा कि इस देश को पता नहीं कब समझ में आएगा कि मंगों से नहीं लड़ना है। उन्होंने कहा कि मुसलमान मोदी सरकार गिराने के लिए नमाज पढ़ रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है और इसको लेकर वे परेशान हैं।

ओझा ने कहा, “पाकिस्तान पर ताली बजा रहे हैं, मुसलमान पर ताली बजा रहे हैं। मुसलमानों को हमने ठीक कर दिया… वह पहले से ठीक है। वह खुद ही बेचारे परेशान हैं। 22 करोड़ नमाज पढ़ रहे हैं, मोदी की सरकार नहीं गिर रही है। उनको पता नहीं चल रहा है कि कहां दिक्कत है। नमाज गलत पढ़ रहे हैं, आयत उल्टी-सीधी हो जा रही है। जो बेचारे खुद दुविधा में हैं। 22 करोड़ आदमी नमाज पढ़ रहा है… यहां चार आदमी बद्दुआ दे दे तो आदमी का घर खत्म हो जाता है। लोग कहते हैं कि हमने बद्दुआ दी, इसलिए इनके साथ ऐसा ही रहा है। जहां 22 करोड़ आदमी नमाज पढ़ रहे हैं, वो समझ नहीं पा रहे हैं, गलत डायरेक्शन में जा रही है, मालिक हमारी सुन नहीं रहा है।”

Join Our Whatsapp Group

चुनाव लड़ने और हार को लेकर भी दिया बयान

अवध ओझा ने पॉडकास्ट में पटपड़गंज सीट से अपने चुनाव लड़ने और हार को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मैं हारा नहीं, मैं सरेंडर हुआ। राहुल गांधी जी हारते हैं, मैं नहीं हारता। चुनाव में पहले दिन जब मैं गया तो पार्टी के पदाधिकारी आहत थे, हमको लड़वा देते, 15 साल से मर रहे हैं, बेवकूफ हैं। मैं समझ गया कि उनका गुस्सा जायज है। इन्हें प्रेम से मनाना पड़ेगा। जितने कार्यकर्ता थे, उनके घर जाकर हाथ जोड़ना शुरू किया। (Avadh Ojha Latest Statement on Modi and Muslims) धीरे-धीरे पूरी पार्टी मेरे साथ हो गई। मैं अपने विरोधी से नहीं हारा, मोदी जी से हारा हूं। मोदी जी ने मेरे विरोधी के पैर छू लिया। प्रधानमंत्री किसी के पैर छू ले तो भी पटपड़गंज का इलाका, जहां 70 फीसदी लोग भाजपा के हैं। बड़ी मुश्किल से तो मैंने उससे कहा था पूर्वांचल, पूर्वांचल। लोग तैयार हुए थे, लेकिन मोदी जी ने पैर छू लिया तो उनका ग्राफ बढ़ा। अब एक ही रास्ता था कि ओवैसी मेरा पैर छू लेते।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

उन्होंने आगे कहा, “पटपड़गंज के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया। जब मैं शुरू में गया था, लोगों ने कहा था कि 1000 वोट मिलेंगे। मुझे शुभचिंतकों ने कहा था कि चुनाव मत लड़ो, बहुत हालात खराब हैं। उन्होंने कहा था कि जमानत जब्त हो जाएगी। मैं नहीं माना, तो उन्होंने मेरा साथ दिया।”

इन्हें भी पढ़ें:

स्पेन का सबमर समूह मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग में दो अरब डॉलर का निवेश करेगा

महिला के बेडरूम में पुलिस का जबरन घुसना निजता का उल्लंघन : अदालत

इंडियन पोटाश ने गन्ना खेती को बढावा देने के लिए जैन इरिगेशन के साथ किया समझौता

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों पक्ष संतुलित समझौते के लिए प्रतिबद्ध: गोयल

देश का निर्यात जून में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 40.41 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 30.43 अरब डॉलर