Awarapan 2 बनी Emraan Hashmi की बिगेस्ट फर्स्ट वीकेंड ओपनर, Baadshaho को भी किया पीछे

Published on 17 अग॰ 2026

बॉक्स ऑफिस

  • Authored by: राहुल शर्मा
  • Updated Aug 17, 2026, 03:35 PM IST

इमरान हाशमी एक वक्त बॉलीवुड के बिगेस्ट मास एंटरटेनर मान जाते थे, जो दौर अवारापन 2 के साथ लौटने जा रहा है। आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और 80 करोड़ रुपये छाप डाले हैं।

Image

Awarapan 2 बनी Emraan Hashmi की बिगेस्ट फर्स्ट वीकेंड ओपनर, Baadshaho को भी किया पीछे

KEY HIGHLIGHTS

  • इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने जीता दर्शकों का दिल
  • पहले वीकेंड में की 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई
  • इमरान की बिगेस्ट फर्स्ट वीकेंड ओपनर बनी आवारापन 2

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने वो दौर देखा है, जब उनकी फिल्में लगती बाद में थीं लेकिन दर्शकों के बीच हिट पहले हो जाती थीं। सलमान खान के बाद अगर किसी एक्टर को रियल मास एंटरटेनर का खिताब मिला था तो वो इमरान हाशमी ही थे लेकिन बदलते वक्त के साथ उनका स्टारडम छिनता चला गया और वो फ्लॉप एक्टर्स में गिने जाने लगे। हालांकि आवारापन 2 ने इमरान हाशमी की किस्मत एक बार फिर से बदली है और दर्शक उन्हें देखने के लिए थिएटर भाग रहे हैं। बीते वीकेंड रिलीज हुई आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 81 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर लिया है और इसी के साथ ये इमरान की बिगेस्ट फर्स्ट वीकेंड ओपनर बन चुकी है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Karan Johar ने Musafir Cafe डायरेक्टर पर लगाया दांव, जल्द शुरू करेंगे वेब सीरीज

Emraan Hashmi की बिगेस्ट ओपनर्स में शामिल हुई Awarapan 2

अभिनेता इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कारोबार किया है। आवारापन 2 ने पहले तीन दिनों में 81.89 करोड़ रुपये छापे हैं, जिसके साथ ये इमरान की बिगेस्ट फर्स्ट वीकेंड ओपनर बन चुकी है। इसने बादशाहो और राज 3 जैसी फिल्मों को पछाड़कर ये खिताब अपने नाम किया है। आइए आपको इमरान हाशमी की टॉप 5 बिगेस्ट ओपनर्स के बारे में बताते हैं: TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Jaat को धूल नहीं चटा पायी Sunny Deol की Batwara 1947, Top 5 वीकेंड ओपनर्स में मिली जगह

आवारापन 2: 81.89 करोड़ रुपये

बादशाहो: 43.30 करोड़ रुपये

राज 3: 36.02 करोड़ रुपये

द डर्टी पिक्चर: 32.70 करोड़ रुपये

जन्नत 2: 24.03 करोड़ रुपये

Batwara 1947 से हुआ था Awarapan 2 का टकराव

अभिनेता इमरान हाशमी की आवारापन 2 की टक्कर सनी देओल की बंटवारा 1947 से हुई थी। आमिर खान के बैनर में बनी आवारापन 2 से दर्शकों और ट्रेड पंडितों को बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन आवारापन 2 ने जैसा कारोबार किया है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि सनी पाजी का जादू भी इस स्वतंत्रता दिवस फीका पड़ गया और इनरान का जादू सभी के सिर चढ़कर बोला है।

Rahul Sharma

राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Box-Office

End of Article