Baba Ramdev: बाबा रामदेव के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर मचा बवाल, मौलाना बोले- मुसलमान बस अल्लाह से डरते हैं

Published on 13 जुल॰ 2026

बाबा रामदेव ने एक दिन पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कहा था कि हिंदू राष्ट्र की अवधारणा से डरने की जरूरत नहीं है. हम सभी के पूर्वज सनातनी हिंदू आर्य-वैदिक थे.

बाबा रामदेव ने एक दिन पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कहा था कि हिंदू राष्ट्र की अवधारणा से डरने की जरूरत नहीं है. हम सभी के पूर्वज सनातनी हिंदू आर्य-वैदिक थे.

author-image

New Update

baba ramdev

Baba Ramdev

Baba Ramdev: योग गुरु बाबा रामदेव के हिंदू राष्ट्र वाले बयान और साझा पूर्वजों की टिपप्णी पर देशभर में सियासी और धार्मिक बवाल मचा हुआ है. बाबा रामदेव ने एक दिन पहले कहा था कि भारत में अल्पसंख्यकों को हिंदू राष्ट्र से घबराने और डरने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हर एक भारतीयों के पूर्वज सनातनी ही थे. बाबा रामदेव के बयान पर मुस्लिम धर्मगुरुओं और मौलानाओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि एक मुसलमान सिर्फ अल्लाह से डरता है. देश सिर्फ संविधान से चलता है. 

क्या बोले थे बाबा रामदेव

बाबा रामदेव एक दिन पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि हिंदू राष्ट्र की अवधारणा से डरने की जरूरत नहीं है. हम सभी के पूर्वज सनातनी हिंदू आर्य-वैदिक थे. ये हमारे सामने साफ है. कुछ लोग पूछते हैं कि हिंदू राष्ट्र बनने पर मुसलमान कहा जाएंगे? इसका जवाब है- कहीं नहीं. सब अपने पूर्वजों की परंपराओं को अपना लीजिए. आप अपनी दाढ़ी रखें, मूछ कटवाएं या फिर कोई भी टोपी पहनें बस अपना चरित्र अपने पूर्वजों जैसा रखें. हिंदुस्तान में मुसलमानों और ईसाईयों के लिए खतरे की कोई बात नहीं है. 

#WATCH | Delhi: Yog Guru Baba Ramdev says, "There is a Deoband near our Haridwar. I was invited there in 2009, and I told them, our religions may differ, but our ancestors are the same. There is no need for anyone to fear the concept of a 'Hindu Rashtra'. The ancestors of us all… pic.twitter.com/1VwZjPfZvw

— ANI (@ANI) July 12, 2026

सलमान खुर्शीद ने दी प्रतिक्रिया

बाबा रामदेव के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मैं भारत के संविधान में विश्वास रखता हूं. संविधान में हर किसी के विश्वास को जगह दी गई है. सभी संविधान के दायरे में आते हैं. संविधान में हर एक व्यक्ति के सोच की रक्षा करने का प्रावधान है. संविधान हमारे धर्मों को सुरक्षा देता है. उन्होंने कहा कि अगर हर कोई सनातनी ही था तो फिर इस प्रकार की दरारें पैदा करने की कोशिश क्यों की जा रही है. इस सवाल का जवाब हमें दूसरों से चर्चा करने से पहले खुद से पूछना चाहिए. कांग्रेस पार्टी की सोच के अलावा किसी और विचार से मैं सहमत नहीं हूं. हमारी सोच वही है, जो संविधान कहती है. हम और पूरा देश संविधान में विश्वास रखता है. हम लोगों की आस्था संविधान के लिए है.

Mumbai, Maharashtra: On Yoga guru Baba Ramdev's statement, Jamiat Ulema-e-Hind, President, Maulana Siraj Khan says, "Who is afraid? Who is scared? Perhaps Baba Ramdev is the one who is afraid. This country will be governed by the Constitution. It will function in accordance with… pic.twitter.com/preiAIqPeP

— IANS (@ians_india) July 12, 2026

मुसलमान सिर्फ अल्लाह से डरता है

लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि मुसलमान अल्लाह की इबादत करते हैं. अल्लाह के सिवा वह किसी से भी नहीं डरता. शिया धर्मगुरु सैफ अब्बास और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के नेताओं ने साफ किया कि देश बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से चलता है न कि किसी व्यक्ति विशेष के बयानों से.

Hyderabad, Telangana: On Yoga guru Baba Ramdev's statement, Tahreek Muslim Shabban President Maulana Mushtaq Malik says, "While speaking about Sanatan Dharma, Baba Ramdev claimed that Muslims are also Sanatanis and that their ancestors followed Sanatan Dharma. In reality, those… pic.twitter.com/342mNMBbRM

— IANS (@ians_india) July 12, 2026

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें