Balaghat Crime News : अविवाहित बेटी ने दिया बच्चे को जन्म... कुछ घंटों बाद गोबर के गड्ढे से मिला नवजात, फिर खुली हैरान करने वाली कहानी

Published on 1 अग॰ 2026

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक नवजात का शव घर के पीछे गोबर के गड्ढे से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में नवजात के मुंह और गले पर कपड़ा बंधा मिला है, जबकि एक व्यक्ति द्वारा कीटनाशक सेवन करने की भी जानकारी सामने आई है।

Balaghat Crime News : अविवाहित बेटी ने दिया बच्चे को जन्म… कुछ घंटों बाद गोबर के गड्ढे से मिला नवजात, फिर खुली हैरान करने वाली कहानी

Balaghat Crime News / Image Source : FILE / AI

Modified Date: August 1, 2026 / 09:49 pm IST

Published Date: August 1, 2026 9:44 pm IST

HIGHLIGHTS

  • नवजात का शव मिलने से गांव में सनसनी।
  • पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में शव गड्ढे से निकाला गया।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

बालाघाट : Balaghat Crime News :  मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र के नांदगांव के गोपीटोला में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी अविवाहित बेटी से जन्मे नवजात शिशु को घर के पीछे गोबर के गड्ढे में दफना दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बारिश के कारण रात में शव नहीं निकाला जा सका, लेकिन सुबह प्रशासन की मौजूदगी में नवजात का शव गड्ढे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नवजात के मुंह और गले पर कपड़ा बंधा

प्रारंभिक जांच में नवजात के मुंह और गले पर कपड़ा बंधा मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद पूछताछ में परिवार संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। Crime News In MP आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता से मिली जानकारी के आधार पर ग्रामीणों ने सरपंच की मौजूदगी में पुलिस को सूचना दी।

आरोपी ने किया कीटनाशक का सेवन

वहीं, घटना के बाद आरोपी बताए जा रहे धारासिंह मड़ावी ने कथित रूप से कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

Join Our Whatsapp Group

  • Mahbuba Mufti On Kulgam Terror Attack: ‘कुलगाम आतंकी हमला सुरक्षा में चूक का नतीजा’, पूर्व सीएम ने सरकार पर साधा निशाना, जानें और क्या-क्या कहा… 
  • Bihar Rishwat Viral Video : मंत्री के सामने ही 50 हजार की रिश्वत मांग बैठा सरकारी कर्मचारी! स्पीकर ऑन होते ही खुल गई पूरी पोल, लिया ताबड़तोड़ एक्शन
  • Chhattisgarh Road Development News: बस्तर में अरुणाचल मॉडल पर बनेंगी सड़कें? सीएम साय ने की केंद्र से मांग, जानें क्या मिला जवाब

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

Web Title: Newborn Found Buried in Dung Pit in Balaghat, Police Launch Investigation

People also search for

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads