Sep 08, 2026 11:50 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- Bank Holiday: राजधानी दिल्ली में 11 सितंबर को ब्रिक्स समिट के कारण स्कूल, ऑफिस और कई संस्थानों पर असर पड़ने वाला है
- ऐसे में बैंक जाने वाले ग्राहकों के मन में भी सवाल है कि क्या शुक्रवार के दिन दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे?

Bank Holiday: दिल्ली में क्या 11 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक
Bank Holiday: राजधानी दिल्ली में 11 सितंबर को ब्रिक्स समिट के कारण स्कूल, ऑफिस और कई संस्थानों पर असर पड़ने वाला है। ऐसे में बैंक जाने वाले ग्राहकों के मन में भी सवाल है कि क्या शुक्रवार के दिन दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे? अगर आप भी 11 सितंबर को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि बैंक खुले हैं या नहीं?
BRICS समिट के दिन दिल्ली में बैंक खुले रहेंगे या बंद?
दिल्ली में शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को बैंक बंद नहीं रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सितंबर महीने के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक इस दिन दिल्ली में बैंकों के लिए कोई छुट्टी घोषित नहीं की गई है। यानी ब्रिक्स समिट के कारण राजधानी में ट्रैफिक और सामान्य आवाजाही पर पाबंदियां होने के बावजूद बैंक ब्रांच की सर्विस मिलती रहेगी।
दरअसल, 11 सितंबर को नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स लीडर्स समिट आयोजित होने जा रहा है। इसे देखते हुए राजधानी में ट्रैफिक डायवर्जन और कई जगहों पर प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं। स्कूलों और कुछ सरकारी ऑफिसों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है। यही वजह है कि लोगों के बीच बैंक बंद रहने को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है।
जयपुर में 11 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक
दिल्ली के उलट जयपुर में 11 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, जयपुर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में होने वाले चुनाव के कारण इस दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपका बैंक अकाउंट या बैंक ब्रांच जयपुर से जुड़ा है, तो 11 सितंबर को बैंक जाने से पहले छुट्टी का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
11 सितंबर को होगी बैंक हड़ताल
11 सितंबर 2026 को देशभर में बैंकिंग कामकाज पर हड़ताल का असर भी पड़ सकता है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिन का बैंकिंग सिस्टम लागू करना और परफॉर्मेंस इंसेटिंव (PLI) स्कीम की समीक्षा शामिल है। UFBU के मुताबिक 11 सितंबर की हड़ताल के बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की हड़ताल का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी गई है।
क्या करें दिल्ली के बैंक ग्राहक?
अगर आप 11 सितंबर को नई दिल्ली में बैंक का कोई जरूरी काम करना चाहते हैं, तो बैंक बंद होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, BRICS समिट के कारण ट्रैफिक प्रतिबंधों को देखते हुए ब्रांच तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। साथ ही हड़ताल के कारण बैंक ब्रांच जाकर स्टॉफ की कमी से काम निपटाने में देरी हो सकती है।
सितंबर में इन तारीखों पर बैंक रहेंगे बंद
11 सितंबर: जयपुर नगर निगम चुनाव
12 सितंबर: तिरुभाव तिथि ऑफ श्रीमंत शंकरदेव
14 सितंबर: गणेश चतुर्थी,गणेश पूजा,विनायक व्रत
15 सितंबर: संवत्सरी, नुआखाई, गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)
21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव, श्री नारायण गुरु समाधि
22 सितंबर: कर्म पूजा
23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन