Banyan Tree at Home: घर में बरगद का पेड़ उग जाना शुभ होता है या अशुभ, जानें क्या कहता है शास्त्र

Published on 25 जुल॰ 2026

Bargad Plant at Home: हिंदू धर्म में कुछ पौधों को बहुत ही शुभ माना गया है. इन्हीं शुभ पौधों में शामिल है बरगद का पौधा. मान्यता है कि बरगद में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है. वट सावित्री और वट पूर्णिमा जैसे व्रतों में बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है. इन व्रतों में बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है. इन व्रतों में बरगद के पेड़ की पूजा करके सुहागिन महिलाएं अंखड सौभाग्य की कामना करती हैं.

बरगद का पौधा बेहद विशाल होता है और इसकी जड़े बहुत ही मजबूत मानी जाती हैं. कई बार ऐसा होता है कि घर की दीवार, आंगन या किसी गमले में अचानक बरगद का पौधा उगना शुरू हो जाता है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि इस पौधे का घर में उगना शुभ होता या अशुभ. आइए जानते हैं कि घर में बरगद का उगना किस बात का संकेत हैं?

घर में बरगद का पौधा उगना अशुभ नहीं

बरगद का पौधा बहुत ही पावन होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में बरगद का पौधा उगना अशुभ नहीं माना जाता है. इसमें पौधे में त्रिदेव वास करते हैं, इसलिए इसलिए इसका अपने आप उगना ईश्वर की कृपा और घर में सकारात्मक उर्जा के आगमन का संकेत माना जाता है. बरगद की जड़ें काफी गहरी होती हैं और ये दूर तक फैलती हैं.

समय के साथ बरगद की जड़ों से घर की दीवारों, नींव या फर्श को नुकसान पहुंंच सकता है. इसी वजह से धार्मिक और व्यावहारिक दोनों दृष्टि से इसे घर के अंदर लगाने और रखने से मना किया जाता है. बरगग का पौधा घर की बजाय किसी खुले स्थान पर लगाना ज्यादा अच्छा रहता है. घर में बरगद का पौधा उग आए, तो उसे सावधानी से निकालकर मंदिर परिसर, खुले मैदान में लगा दें.

सौभाग्य और समृद्धि का है प्रतीक

बरगद के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर उसे बहते जल में प्रवाहित किया जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी हो जाती है. शास्त्रों में इस पौधे को सुख, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक बताया गया है. घर में बरगद का पौधा उग आए तो इसको अशुभ बिल्कुल भी न मानें, बल्कि किसी उचित स्थान पर लगा दें.

ये भी पढ़ें: Sawan Babies Personality: सावन माह में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं? जानें इनका स्वभाव और विशेषताएं

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण कुमार

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

google button