Barabanki Wife Murderd Husband: बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पति की हत्या के मामले में अदालत ने पत्नी और सुपारी किलर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोप है कि पत्नी ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या कराई थी। इसके बाद हत्या को सड़क हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
रिक्शा चालक के संग रची हत्या की साजिश
मामला हनुमंत लाल की हत्या से जुड़ा है। बताया गया कि उसकी पत्नी पूजा ने रिक्शा चालक कमलेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पूजा अपने पति को देवा मेले में घूमने के बहाने लेकर गई थी। वहां कमलेश ने हनुमंत लाल की हत्या कर दी। हत्या के बाद घटना को सड़क हादसा बताने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की जांच में मामले की सच्चाई सामने आने का दावा किया गया। जांच के दौरान हत्या की साजिश में पत्नी और कमलेश की भूमिका सामने आई।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
आठ साल के बेटे ने दी अहम गवाही
Barabanki Wife Murderd Husband: इस मामले में मृतक के आठ वर्षीय बेटे यश की गवाही बेहद अहम रही। बच्चे ने अदालत में बताया कि उसकी मां ने पिता को सरिया मारा था। बच्चे की गवाही और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने पूजा और कमलेश को दोषी माना और दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
अय्याशी : भतीजे की चाह मे पति को मौत क़े घाट उतारने वाली पत्नि - सुपारी किलर को उम्र कैद की सजा.. एक लाख कैश देकर करा दी थी हत्या
देवा मेले में पति को ले जाकर उतारा था मौत के घाट, फिर हादसा बताकर पुलिस को भी किया था गुमराह
UP क़े बाराबंकी में भतीजे के साथ रहने की चाहत में पति… https://t.co/Jju8NnkZ2f pic.twitter.com/uo5ZLvH72G
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) October 3, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
Hatta Suicide News : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी। मां के निधन की सूचना पर किया सुसाइड
केन्या में सड़क हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत, अधिकतर कैथोलिक तीर्थयात्री
बिहार: पटना में कार के भीतर मिला वृद्ध का शव, खुदकुशी का संदेह
पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब कर बीएसएफ की कार्रवाई में दो लोगों की मौत पर विरोध जताया
चश्मा पहने वानर की वायरल तस्वीर पर हो गया खुलासा, श्रीरामायण कथा के प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई, कहा- पहले पूरी फिल्म देखिए