'नफरत से ज्यादा जरूरी...'- Batwara 1947 पर आया Hema Malini का रिएक्शन, सनी देओल के लिए कही ये बात

Published on 17 अग॰ 2026

बॉलीवुड

  • Authored by: आशना मलिक
  • Updated Aug 17, 2026, 03:39 PM IST

Hema Malini Tweet Viral On Batwara 1947: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' को लेकर ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

Image

Hema Malini ने 'बंटवारा 1947' पर दिया रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Hema Malini Tweet Viral On Batwara 1947: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म ने लाइमलाइट बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'बंटवारा 1947' अभी तक वैश्विक स्तर पर 33 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। बंटवारा 1947 में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। वहीं अब इस फिल्म को लेकर हेमा मालिनी (Hema Malini) का ट्वीट भी सामने आया है। उन्होंने 'बंटवारा 1947' देखकर अपना रिएक्शन तो दिया ही, साथ ही सनी देओल (Sunny Deol) और करण देओल की परफॉर्मेंस पर भी चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jaat को धूल नहीं चटा पायी Sunny Deol की Batwara 1947, Top 5 वीकेंड ओपनर्स में मिली जगह

हेमा मालिनी (Hema Malini) ने सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) को लेकर लिखा, "मैंने कल 'बंटवारा' मूवी देखी। साधारण शब्दों में ये एक शानदार संदेश के साथ आई फिल्म है, जिसकी राष्ट्र को आज जरूरत है। ये हमें याद दिलाती है कि इंसानियत, आपसी सम्मान और शांति नफरत और विभाजन से कहीं ज्यादा जरूरी है। मैं उम्मीद करती हूं कि ये मैसेज लोगों को उनकी मानसिकता बदलने और नफरत की जगह दया को चुनने के लिए प्रेरित करेगी। राजकुमार संतोषी के शानदार निर्देशन के साथ सनी देओल व शबाना आजमी की जबरदस्त परफॉर्मेंस। इसके साथ ही करण देओल और प्रीति जिंटा की भी अच्छी परफॉर्मेंस शामिल थी। आमिर खान को ढेर सारी शुभकामनाएं जिन्होंने एक मैसेज के साथ फिल्म प्रोड्यूस की, जिसकी बहुत जरूरत है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: एक्टर नहीं ये बनना चाहते थे Sunny Deol, धर्मेंद्र के एक फैसले ने बदल दी पूरी कहानी

सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' की एक झलक

सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' की एक झलक

हेमा मालिनी (Hema Malini) का ये ट्वीट देखते ही देखते लाइमलाइट में आ गया है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस ट्वीट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। दूसरी ओर 'बंटवारा 1947' की बात करें तो इस फिल्म के जरिए आमिर खान और सनी देओल ने पहली बार साथ में काम किया है। इस फिल्म को करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दर्शकों पर क्या छाप छोड़ती है।

ashna malik

आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article